
Fatehpur UP News:बीएसए का सख़्त आदेश चूल्हे पर नहीं बनेगा मिड-डे-मील नपेंगे मास्टर जी
On
फतेहपुर (Fatehpur News) के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (Fatehpur BSA) ने एक पत्र जारी करते हुए समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है.किसी भी विद्यालय में मिड-डे-मील लकड़ी के चूल्हे में न बने यदि ऐसा हो रहा है तो सम्बंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी. Fatehpur Primary School News
Fatehpur UP News:ज़िले में मध्यान्ह भोजन योजना अन्तर्गत स्कूलों में बनने वाले मिड-डे-मील को लेकर कुछ विद्यालयों से यह शिकायत लगातार आ रही थी कि वहां भोजन लकड़ी कंडे वाले चूल्हे में बनाया जा रहा है।जिसको संज्ञान में लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा (Fatehpur BSA Sanjay Kushwaha) ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों के लिए एक पत्र जारी किया है। Fatehpur News

बीएसए (Fatehpur BSA Order) ने अपने पत्र में लिखा है कि शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश प्रदान किये गए हैं कि मध्यान्ह भोजन स्कूलों में गैस सिलेंडर से धुआं रहित वातावरण में बनवाकर मीनू के अनुसार छात्रों को वितरित कराया जाए।Fatehpur News



Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 23:17:05
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
