
Fatehpur UP News:देवांश द्विवेदी ने रोशन किया ज़िले का नाम अब अफ़सर बन करेंगे देश सेवा
फतेहपुर के रहने वाले देवांश द्विवेदी का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में हुआ है।दिव्यांश के चयन की ख़बर से उनके घर पहुँचकर बधाई देने वालों का तांता लगा है. Fatehpur UP News Devansh Dwivedi Selected NDA
Fatehpur UP News:'मंज़िल क्या है, रास्ता क्या है,हौंसला हो तो फासला क्या है'। किसी शायर के क़लम से निकली यह पंक्तियां फतेहपुर के रहने वाले देवांश द्विवेदी पर सटीक बैठती हैं।अपने लक्ष्य को निर्धारित कर ईमानदारी से किया गया प्रयास आपको सफलता दिलाता है यह एक बार फ़िर सिद्ध हो गया है। Fatehpur News Devansh Dwivedi

बच्चों को अच्छी तालीम मिले इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पिता शैलेन्द्र द्विवेदी परिवार सहित कई सालों पहले फतेहपुर शहर में आकर बस गए थे वर्तमान में देवीगंज इसाईन पुरवा में रह रहे हैं।Fatehpur Devansh Dwivedi

देवांश अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को देते हैं।वह कहते हैं कि आपको सफलता तभी मिल सकती है जब आपका लक्ष्य पहले से निर्धारित हो।अपना करियर चुनने से पहले यह ध्यान रखें कि भेड़चाल में न पड़े जिस तरफ़ आपकी रुचि हो उसी में अपना करियर बनाएं।देवांश कहते हैं कि उनका बचपन से ही सपना था कि वह सेना की वर्दी पहन देश सेवा करें औऱ आज वही बचपन का सपना पूरा हो गया है।


भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने के लिए एनडीए परीक्षा सबसे प्रमुख है। यह परीक्षा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) द्वारा आयोजित की जाती है। यह छात्रों के लिए भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में अधिकारी बनने का मौका देती है।यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो साल में दो बार आयोजित की जाती है।Devansh Dwivedi Fatehpur News
एनडीए चयन प्रक्रिया और अन्य परीक्षणों में सफल घोषित उम्मीदवारों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के आर्मी, नेवी और एयर फोर्स विंग और नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश दिया जाता है। प्रशिक्षण की अवधि तीन वर्ष होती है, जिसमें पहले ढाई वर्षों के दौरान एकेडेमिक तीनों ही सेनाओं के लिए एकसमान होती है, जिसे पूरा करने पर कैडेट्स को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डिग्री (विंग के अनुसार बीए/बीएससी/बीएससी कंप्यूटर/बीटेक) दी जाती है। वहीं, नौसेना अकादमी के चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना अकादमी, इझीमाला 4 वर्ष का शैक्षणिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इन कैडेट्स को बीटेक डिग्री दी जाती है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पास होने के बाद उम्मीदवारों को अलग-अलग सैन्य अकादमियों में प्रशिक्षण दिया जाता है।NDA News In Hindi
विभिन्न सैन्य अकादमियों में प्रशिक्षण के बाद कैडेट्स को सेना के विंग के अनुसार थल सेना में लेफ्टीनेंट, नौसेना में सब-लेफ्टीनेंट और वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रैंक की नियुक्ति दी जाती है।
