Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: दबंगों ने असलहों के दम पर जेसीबी से ढहा दिया पुश्तैनी मकान पुलिस प्रशासन मौन!

Fatehpur UP News: दबंगों ने असलहों के दम पर जेसीबी से ढहा दिया पुश्तैनी मकान पुलिस प्रशासन मौन!

यूपी के फतेहपुर ज़िले में दबंगो ने असलहों के दम पर एक व्यक्ति के पुश्तैनी मकान को जेसीबी लगा जमींदोज कर कब्ज़ा करने की कोशिश की पूरा मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा का है. Fatehpur UP News

Fatehpur UP News: योगी राज में ऐसी अंधेरगर्दी शायद ही किसी ज़िले में देखने को मिले जहाँ रातों रात किसी के भी खाली पड़े मकान को दबंग जेसीबी लगा जमींदोज कर उसमें कब्ज़ा कर लेते हो औऱ फ़िर पीड़ित न्याय के लिए दर दर भटकता फिरे। fatehpur bindki news

मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी बाग़बादशाही खजुहा का है।यहां के रहने वाले पंकज पांडेय पुत्र बद्री प्रसाद नोएडा में नौकरी करते हैं औऱ परिवार सहित ज्यादातर वहीं रहते हैं।औऱ अपने पुश्तैनी मकान में अक्सर आते जाते हैं।मकान की देखभाल के लिए गाँव के ही व्यक्ति को रखे हुए हैं।

बीते 23 मई की रात क़रीब 11:30 बजे अजय कुमार, इंद्रपाल, हरिदत्त तिवारी, चमन गुप्ता, सौरभ सचिन आदि लोग नाज़ायज असलहों औऱ लाठी डंडों के साथ जेसीबी लेकर पहुँचे औऱ मकान को गिराना शुरू कर दिया।मकान के पूजा घर मे रखी हुईं बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां, सोने और चांदी की मूर्तियां जिनकी कीमत लाखों में है उनको लूट लिया।

आस पास पडोस के लोग शोर सुनकर जगे औऱ चिल्लाना शुरू किया तो सब लोग धमकी देते हुए भग गए और कहा कि ये मकान हमने तुम्हारे चाचा औऱ दादी से खरीद लिया है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

क्या कहा पीड़ित ने..

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

पीड़ित गृह स्वामी पंकज पांडेय ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि जिन लोगों ने मकान को गिराया है वह कब्ज़ा लेने आए थे।उनका कहना है कि ये मकान हमने खरीद लिया है।जो कि झूठ है क्योंकि ये मकान हमारे हिस्से का है।औऱ हमारे चाचा व दादी को हमारे हिस्से का मकान बेचने का कोई अधिकार नहीं है।क्योंकि उन लोगो को उनके हिस्से के मकान पहले ही मिल चुके हैं।यदि उन्होंने बेचा भी है तो वह सामने आए।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

पीड़ित ने बताया कि वह बिंदकी कोतवाली भी गए लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई उन्होंने मामला राजस्व का बताते हुए टाल दिया।राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास जाते हैं तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us