Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Fatehpur UP News: पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने देश के अलग अलग राज्यों में बढ़ी हुई पेट्रोल डीजल की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।यूपी में जगह जगह कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।फतेहपुर में भी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. Fatehpur up news congress protest against petrol diseal price

Fatehpur UP News: केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर फतेहपुर में भी शुक्रवार को कांग्रेसी नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई पेट्रोल डीज़ल की कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।कांग्रेसी जन पेट्रोल पम्पों पर पहुँचें औऱ वहीं बैठकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।Fatehpur UP News Congress Protest against petrol diseal price

जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय में युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि एक तरफ़ जनता कोरोना महामारी को झेल रही है वहीं दूसरी ओर सरकार पेट्रोल डीज़ल सहित अन्य ज़रूरत की चीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके आम जनता की कमर तोड़ने में लगी हुई है।उन्होंने बताया कि सरकार तक जनता की पीड़ा को पहुँचाने के लिए आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक धरना दिया है।

ज़िले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि आम जनता इस महंगाई से बहुत परेशान हो गई है।किसानों को तो औऱ भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।डीज़ल पेट्रोल की कीमतें रिकार्ड स्तर पर पहुँच गई है।उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो जरा सा पेट्रोल डीज़ल का दाम बढ़ता था यही भाजपा के लोग चिल्लाने लगते थे।Fatehpur UP News Congress protest against petrol diseal price 

पूर्व विधायक ने कहा कि अब जनता जान चुकी है भाजपा को केवल हिन्दू मुसलमान धर्म और जाति की राजनीति करती है।यह अब नहीं चलेगा जनता अब ऐसी सरकार को सत्ता से उतार के ही दम लेगी।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

वहीं कांग्रेस के युवा नेता शिवकांत तिवारी ने बातचीत करते हुए सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला।कहा कोरोना औऱ महंगाई से जनता मर रही है लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा है।किसान परेशान है।धान का सीज़न चल रहा है औऱ डीजल कीमत 100 के क़रीब पहुँच गई है।इतनी महंगाई में आखिर किसान कैसे अपना गुजारा करेगा।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, उदित अवस्थी, अरविंद नारायण मिश्र, पंकज गौतम सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us