Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: प्रत्याशियों की मृत्यु पर चुनाव हुआ रद्द.तैयारी पूरी पोलिंग पार्टी कल होंगी रवाना।

Fatehpur News: प्रत्याशियों की मृत्यु पर चुनाव हुआ रद्द.तैयारी पूरी पोलिंग पार्टी कल होंगी रवाना।
चुनाव प्रेक्षक राम सिंहासन प्रेम मीटिंग करते हुऐ

फ़तेहपुर में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं.जिला चुनाव प्रेक्षक राम सिंहासन प्रेम ने जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)से पूरा लिया जायज़ा।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Panchayat Chunav News)

Fatehpur Panchayat Chunav News: फ़तेहपुर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।शासन स्तर से जिले के चुनाव प्रेक्षक बनाए गए राम सिंहासन प्रेम(IAS Ram Sinhasan Prem)ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीटिंग के दौरान पूरी समीक्षा की।

जिले स्तर की प्रशासनिक मीटिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0)अपूर्वा दुबे(IAS Apurva Dubey)ने बताया कि जिले में 3111 बूथ बनाए गए हैं।चुनाव में 675 भारी वाहन और 237 हल्के वाहन हैं।13 आर0ओ0,31 जोनल,192 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इसके साथ ही गैर जनपद प्रयागराज से तीन सौ और प्रतापगढ़ से 175 कर्मिको की मैपिंग करा ली गई है और दस प्रतिशत रिजर्व रखा गया है।(Fatehpur Panchayat Chunav News)

कोरोनो को ध्यान में रखते हुए होगा मतदान...

पंचायत चुनाव में कोविड(Covid-19)के नियमानुसार मतदान कराया जाएगा। केंद्रों में मास्क ,हैंडवाश सहित सेनेटाइजर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।मतदान कार्मिकों को आदेशित किया गया है कि कोरोनो गाइडलाइंस (Corona Guidelines)के अनुसार मतदान किया जाए। (Fatehpur Panchayat Chunav News)

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

प्रत्याशियों की मृत्यु पर चुनाव हुआ रद्द..

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे (IAS Apurva Dubey)ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन पदों पर उस वार्ड के प्रत्याशियों की मृत्यु हो गई है वहां उस पद का मतदान रद्द हो गया है।मतदान के पश्चात फिर से चुनावी प्रक्रिया की जाएगी।उन्होंने बताया कि अन्य बूथों पर 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक से रवाना होंगी।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

वहीं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल(IPS Satpal Antil)ने बताया कि जिला स्तर पर पुलिस द्वारा कार्रवाई पूरी कर ली गई है।चिन्हित व्यक्तियों पर रेड कार्ड और पाबंदी की प्रक्रिया पूरी हो गई है।संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है।(Fatehpur Panchayat Chunav News)

प्रेक्षक राम सिंहासन ने दिया किस पर जोर...

चुनाव प्रेक्षक राम सिंहासन प्रेम(IAS Ram Sinhasan Prem)ने कहा चुनाव के दौरान मोबाइल का अधिक प्रयोग होना चाहिए चुनाव संबंधी पल पल की रिपोर्ट शेयर होनी चाहिए।किसी भी समस्या का तुरंत निराकरण होना चाहिए। क्षेत्रीय सीओ और एसडीएम का काम जितनी जिम्मेदारी से होगा चुनाव उतना अच्छा होगा।(Fatehpur Panchayat Chunav News)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us