Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:फ़िर लौटेगी ठंड, बारिश के साथ ओले गिरने की सम्भावना जारी हुआ अलर्ट

Fatehpur news:फ़िर लौटेगी ठंड, बारिश के साथ ओले गिरने की सम्भावना जारी हुआ अलर्ट
सांकेतिक फ़ोटो।

ठंड की दस्तक एक बार फ़िर होगी, इसका पूर्वानुमान कृषि मौसम वैज्ञानिक की तरफ़ से जारी किया गया है, कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव फतेहपुर में तैनात मौसम वैज्ञानिक सचिन शुक्ला ने अलर्ट जारी किया है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

फतेहपुर:पिछले तीन चार दिनों से हो रही तेज़ धूप से ठंड में कमी आई है।जिसके चलते लोगों को राहत मिली है।लेकिन एक बार फ़िर से कड़ाके की ठंड लौट सकती है।इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ़ से अलर्ट जारी किया गया है।Fatehpur news

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र थरियांव फतेहपुर में तैनात मौसम वैज्ञानिक सचिन शुक्ला ने जनपद में आगामी दिनों के मौसम को लेकर एक बुलटेन जारी किया है। fatehpur weather

कृषि मौसम वैज्ञानिक सचिन शुक्ला ने बताया कि आगामी 5 दिनो के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिसमें दिनांक 5 से 7 फरवरी के मध्य आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं तथा हवा की गति सामान्य से तेज रहेगी।इस बीच ओले गिरने की भी संभावना है अतः सभी किसान भाइयों को सलाह दी जाती है की अगर खेत में नमी है तो अभी सिंचाई स्थगित कर दें।और मौसम सही होने के बाद ही सिंचाई करें तथा किसी भी कीटनाशक खरपतवार नाशक का प्रयोग मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ही करें। fatehpur weather forecast

किसान भाई गर्मी में चारे के लिए मक्का, चरी  और लोबिया की बुवाई माह के दूसरे पखवाड़े मे शुरू कर सकते हैं।और पशुपालक किसान भाई ध्यान दें बादल के गरज चमक के समय अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर बांधे तथा उन्हें ठंड से बचाएं और मुर्गी पालक मुर्गी ग्रह में प्रकाश एवं गर्मी की पर्याप्त व्यवस्था करें।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us