Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: बसपा जिलाध्यक्ष के घर रूपए गिनने का वीडियो वायरल कहीं आदित्य पांडेय की बात सच तो नहीं?

Fatehpur News: बसपा जिलाध्यक्ष के घर रूपए गिनने का वीडियो वायरल कहीं आदित्य पांडेय की बात सच तो नहीं?
फ़तेहपुर:वायरल वीडियो फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फ़तेहपुर में जहां एक ओर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही हैं वहीं बसपा के लिए पंचायत चुनाव मुसीबत बन रहा है।तीन बड़े नेताओं के निष्कासन के जिलाध्यक्ष यहां रुपए गिनने का वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर खलबली मच गई है।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट.. UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News

UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News: फ़तेहपुर में बसपा के तीन नेता पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल,पूर्व विधायक आदित्य पांडेय और पूर्व चेयरमैन अनवारुल हक के निष्कासन के बसपा के जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम के साथ कुछ लोगों का पांच-पांच सौ रुपए गिनने का एक वीडियो सोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों की माने तो ये वायरल वीडियो वर्तमान बसपा जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम के घर का है जहां कई लोग एक साथ बैठ कर रुपए की गिनती कर रहे हैं। हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो की युगान्तर प्रवाह पुष्टि नहीं करता है। लेकिन इस वीडियो से कहीं न कहीं पूर्व विधायक आदित्य पांडेय द्वारा जारी त्याग पत्र से ये कयास जरूर लगाया जा सकता है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा टिकट के नाम पर धन उगाही की बात कही गई थी।(Up Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News)

आदित्य पांडेय द्वारा जारी पत्र

मीडिया को बयान देते हुए सीताराम गौतम ने इसे विपक्षियों की चाल कहा। जबकि वायरल वीडियो तो अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रहा है। 

आपको बतादें कि पार्टी से निष्काशन के बाद जहां एक ओर दिग्गज नेता अपने अपने प्रत्याशियों के प्रचार में लग गए हैं वहीं कई दल उनको अपना समर्थन देने के लिए लग गए हैं। पंचायत चुनाव से ठीक पहले बसपा के अंदर इस तरह की उठा पटक को देखते हुए ये अंदेसा जरूर लगाया जा सकता है आने वाले चुनाव में बसपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।(UP Panchayat Chunav 2021 Fatehpur News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us