Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में पूरी रात सड़कों पर रहे डीएम एसपी 95 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाई से ज़िले में मचा हड़कंप

मौक़े पर मौजूद डीएम एसपी

बुधवार देर रात जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे एसपी राजेश कुमार सिंह के साथ सड़कों पर उतरीं, औऱ ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाई की. डीएम की कार्यवाई से पूरे ज़िले में हड़कंप मचा हुआ है.कुल 95 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सीज औऱ जुर्माने की कार्यवाई हुई है. Fatehpur News DM Apurva Dubey Overload vehicles

Fatehpur News:फतेहपुर में मोरंग के ओवरलोड वाहनों से सड़कों की दुर्दशा हो रही है.लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बुधवार देर रात जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह सम्बंधित अधीनस्थों तक सड़कों पर उतरे. डीएम के सड़क पर आते ही हड़कम्प मच गया.ओवरलोड ट्रकों के पहिये थम गए. 

गुरुवार सुबह डीएम अपूर्वा दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवर लोडिंग अभियान के तहत दतौली, ललौली, बहुआ, हुसैनगंज, खागा किशनपुर आदि  मार्गों पर कुल 90 वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई. साथ ही बिंदकी क्षेत्र में 5 वाहनों पर कार्यवाई की गई. इस तरह से बुधवार रात कुल 95 ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही हुई.

जिले में नहीं थम रहा है ओवरलोड..

डीएम ने भले ही एक रात सड़को पर उतर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की हो, लेकिन जिले में बालू के ओवरलोड ट्रकों के पहिए इस एक कार्यवाही से थम जाएंगें ऐसा लगता नहीं है.क्योंकि पूर्व में भी ऐसी कार्यवाई डीएम द्वारा की गई है,लेकिन उसका व्यापक असर देखने को नहीं मिला है. क्योंकि ओवरलोड ट्रकों का खदान से लेकर जिले की सीमा पार करने तक का पूरा सिस्टम तय है. जब तक खदान से ओवरलोडिंग बन्द नहीं होगी, तब तक ओवरलोड वाहनों का सड़कों पर न चलना असम्भव नज़र आता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

05 May 2022 By Shubham Mishra

Fatehpur News:फतेहपुर में पूरी रात सड़कों पर रहे डीएम एसपी 95 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाई से ज़िले में मचा हड़कंप

Fatehpur News:फतेहपुर में मोरंग के ओवरलोड वाहनों से सड़कों की दुर्दशा हो रही है.लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बुधवार देर रात जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह सम्बंधित अधीनस्थों तक सड़कों पर उतरे. डीएम के सड़क पर आते ही हड़कम्प मच गया.ओवरलोड ट्रकों के पहिये थम गए. 

गुरुवार सुबह डीएम अपूर्वा दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ओवर लोडिंग अभियान के तहत दतौली, ललौली, बहुआ, हुसैनगंज, खागा किशनपुर आदि  मार्गों पर कुल 90 वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई. साथ ही बिंदकी क्षेत्र में 5 वाहनों पर कार्यवाई की गई. इस तरह से बुधवार रात कुल 95 ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही हुई.

जिले में नहीं थम रहा है ओवरलोड..

डीएम ने भले ही एक रात सड़को पर उतर ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की हो, लेकिन जिले में बालू के ओवरलोड ट्रकों के पहिए इस एक कार्यवाही से थम जाएंगें ऐसा लगता नहीं है.क्योंकि पूर्व में भी ऐसी कार्यवाई डीएम द्वारा की गई है,लेकिन उसका व्यापक असर देखने को नहीं मिला है. क्योंकि ओवरलोड ट्रकों का खदान से लेकर जिले की सीमा पार करने तक का पूरा सिस्टम तय है. जब तक खदान से ओवरलोडिंग बन्द नहीं होगी, तब तक ओवरलोड वाहनों का सड़कों पर न चलना असम्भव नज़र आता है.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us