Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:सड़क किनारे झाड़ियों में मिला जलता हुआ युवती का शव पुलिस जांच में जुटी

Fatehpur news:सड़क किनारे झाड़ियों में मिला जलता हुआ युवती का शव पुलिस जांच में जुटी
Fatehpur news:घटनास्थल पर मौजूद भीड़।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक युवती का शव झाड़ियों में जलता हुआ मिला है, सूचना पर डीएम,एसपी सहित पुलिस की जांच टीमें मौक़े पर पहुँचीं हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:यूपी के फतेहपुर ज़िले में गुरुवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवती का शव जल रहा था।जलता हुआ शव देख इलाक़े में सनसनी फैल गई।सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची।डीएम औऱ एसपी के द्वारा भी घटनास्थल का मुआयना किया गया। fatehpur news

मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कंसपुर गुगौली के निकट राहगीरों ने सड़क किनारे एक जलता हुआ शव देखा जिसकी सूचना तुरन्त स्थानीय पुलिस को दी।मौक़े पर पहुँची स्थानीय पुलिस शव की आग बुझा देखा तो पता चला शव किसी युवती का है।आसपास के लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।Fatehpur crime news

अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले युवती की हत्या की गई है।फ़िर इसके बाद शव की पहचान छिपाने के लिए हत्यारों द्वारा शव को जलाने का प्रयास किया गया है।यह भी हो सकता है कि हत्या किसी अन्य स्थान या किसी दूसरे ज़िले में की गई हो औऱ शव को यहाँ आकर जलाया गया हो।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना किया गया है।शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव की शिनाख़्त के लिए प्रयास किए जा रहें हैं।थाना पुलिस की टीम के साथ क्राइम ब्रांच औऱ सर्विलांस की टीम को भी लगाया है।फॉरेसिंक टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं।आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us