Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गम्भीर आरोप..जमकर हुआ हंगामा..जांच के लिए गठित हुई कमेटी..!

फतेहपुर:जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गम्भीर आरोप..जमकर हुआ हंगामा..जांच के लिए गठित हुई कमेटी..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उचित इलाज न करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:जिला अस्पताल हमेसा से अपने लापरवाहीपूर्ण रवैये के चलते जाना जाता रहा है।लेक़िन हालिया दिनों में जिला अस्पताल की व्यवस्था और भी ज्यादा खराब हो गई है।मंत्री, विधायकों के समय समय पर अस्पताल का दौरा करने के बावजूद डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। (Fatehpur News)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:एचआईवी मरीजों के लिए राहत भरी खबर..जिला अस्पताल में खुलने जा रहा है एआरटी सेंटर.!

एक बार फ़िर जिला अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ़ पर गम्भीर आरोप लगे हैं।मामला अस्पताल में भर्ती हुए एक मरीज़ की मौत से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला..

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

जानकारी के अनुसार खागा क़स्बे का रहने वाला युवक सुनील यादव पुत्र स्व.मनराज सिंह बीती रात थरियांव से एक निमंत्रण में शामिल होकर अपने घर खागा वापस आ रहा था तभी बीच रास्ते अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया।जिसके बाद उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।जहां उसकी मौत हो गई।इसके बाद गुरुवार सुबह परिजन जमकर हंगामा करते रहे।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

परिजनों ने क्या कहा..

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

हंगामा कर रहे परिजनों ने बताया कि सुनील बीती रात से जिला अस्पताल में भर्ती था।लेक़िन ड्यूटी डॉक्टर डी. के राय ने मरीज का किसी भी प्रकार का इलाज नहीं किया।मृतक सुनील के जीजा ने बताया कि गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक वह(सुनील) जीवित था लेक़िन डॉक्टरों द्वारा न तो उसका इलाज किया गया और न ही उसको ठंड से बचाव के लिए किसी भी तरह के बिस्तर अस्पताल द्वारा दिए गए।जबकि डॉक्टर द्वारा यह लिख कर दिया गया है कि सुनील की मौत रात्रि में ही हो गई थी।जो कि सरासर झूठ है।क्योंकि सुनील ने आज सुबह करीब आठ बजे अपने फ़ोन से मेरे फ़ोन पर कॉल कर खुद इस बात की सूचना दी थी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है।लेक़िन डॉक्टरों द्वारा अब तक कोई इलाज नहीं किया गया है।

घटना के बाबत जानकारी देते हुए सीएमएस डॉक्टर प्रभाकर ने बताया कि मामला गम्भीर है।यदि लापरवाही बरती गई है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।सीएमएस ने कहा जांच कमेटी गठित कर दी गई है।सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

आपको बता दे कि डॉक्टर डी. के. राय के खिलाफ परिजनों ने सदर कोतवाली में मुकदमा लिखे जाने की तहरीर दे दी है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us