Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था हाई क्वालिटी का ये माल.कीमत करोड़ो में है.पुलिस ने पकड़ा।

Fatehpur News: उड़ीसा से दिल्ली जा रहा था हाई क्वालिटी का ये माल.कीमत करोड़ो में है.पुलिस ने पकड़ा।
फ़तेहपुर में पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप

फ़तेहपुर के नेशनल हाईवे से होकर उड़ीसा से रांची होते हुए दिल्ली जा रहे करोड़ो के गांजे को सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने पकड़ लिया।अपर मुख्य सचिव (ACS)गृह ने टीम को एक लाख का नगद पुरुस्कार दिया।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Crime News Today)

Fatehpur Crime News Today: फ़तेहपुर में शुक्रवार को उड़ीसा से रांची के रास्ते दिल्ली जा रहे मादक पदार्थ की बड़ी खेप को सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के अंदर खाली बोरियों के बीच में बारह कुन्तल 6 किलोग्राम गांजा(Ganja) दिल्ली जा रहा था।

एसपी सतपाल अंतिल(IPS Satpal Antil)ने बताया कि जानकारी मिली थी कि एक ट्रक जिसका नंबर CG 04 JC 9656  है जिसमें बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ (गांजा) जा रहा है।कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से चेकिंग के दौरान इसको पकड़ लिया है।ट्रक के अंदर खाली बोरियों के बीच में 12 कुन्तल 6 किलोग्राम हाई क्वालिटी का गांजा दिल्ली में ट्रांसपोर्ट होने वाला था।

मार्केट में इस गांजे(Ganja)की 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसमें एक व्यक्ति उज्ज्वल तिवारी पुत्र सच्चिदानंद तिवारी निवासी बरखेता झारखंड का बताया जा रहा है जबकि एक साथी विश्वनाथ तिवारी निवासी झारखंड मौके से फ़रार हो गया है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से बहुत सारे लोगों जानकारी की जा रही है। ट्रक को सीज करते हुए सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा पुलिस टीम की इस सफलता के लिए एसीएस गृह की तरफ़ से एक लाख रुपये नक़द पुरुस्कार दिया गया है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us