Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav:फतेहपुर में 1352 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

Up Panchayat Chunav:फतेहपुर में 1352 मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
Up Panchayat chunav:फतेहपुर डीएम अपूर्वा दुबे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव(Up panchayat chunav)की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..

फतेहपुर:त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है।बुधवार को जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मतदान केंद्र स्थलों के शिकायतों के सम्बंध में कैम्प कार्यालय में अधिकारियों संग  समीक्षा की।Fatehpur news

डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 3239 मतदेय स्थल(पोलिंग बूथ) कुल 1352 मतदान केंद्रों के अन्तर्गत बनाए गए हैं।up panchayat chunav

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में जो भी मतदान स्थल बढ़ाए गए हैं उन केंद्रों का निरीक्षण करके 4 फ़रवरी की शाम तक रिपोर्ट त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें।

डीएम ने यह भी कहा कि जो भी शिकायतें पंचायत चुनाव से जुड़ी हैं उन्हें समय रहते निस्तारित कर दी जाएं।इस बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, सदर, बिंदकी औऱ खागा के उपजिलाधिकारी औऱ तहसीलदार, सहायक निर्वाचन अधिकारी, लेखपाल सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

बता दें कि पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम दौर पर चल रहीं हैं।बस अब सभी को इंतजार है तो आरक्षण औऱ चुनावी तिथियों का।फ़िलहाल आरक्षण को लेकर अब तक सरकार की तरफ़ से कोई फार्मूला जारी नहीं किया गया है।लेकिन ऐसे संकेत सरकार के मंत्रियों की तरफ़ से दिये गए हैं कि इस बार आरक्षण चक्रानुक्रम होगा।उम्मीद की जा रही है 15 फरवरी तक आरक्षण के सम्बंध ताज़ा अपडेट मिल सकती है। up panchayat chunav news

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us