Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Haji Raza Latest News : वकीलों के साथ एडीएम कोर्ट में पेश हुए हाजी रजा

Fatehpur Haji Raza Latest News : वकीलों के साथ एडीएम कोर्ट में पेश हुए हाजी रजा
कोर्ट से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत करते हुए हाजी रजा

फतेहपुर नगर पालिका चेयरमैन पुत्र व सपा नेता हाजी रजा गुंडा एक्ट व जिला बदर नोटिस मामले में मंगलवार को एडीएम न्यायिक कोर्ट के समक्ष अपने वकीलों के साथ प्रस्तुत हुए.


हाईलाइट्स

  • सपा नेता हाजी रजा एडीएम कोर्ट में हुए पेश...
  • गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई के लिए एडीएम ने जारी की थी नोटिस..
  • नोटिस में पक्ष रखने के लिए कोर्ट ने तारीख़ बढ़ाकर 18 अप्रैल की..

Haji Raza News : फतेहपुर नगर पालिका चेयरमैन पुत्र व सपा नेता हाजी रजा को जिला बदर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए एडीएम द्वारा जारी हुई नोटिस के जवाब के लिए 11 अप्रैल को पेश होना था. रजा निर्धारित तिथि और समय पर अपने अधिवक्ताओं की टीम के साथ एडीएम कोर्ट में पेश हुए.जहां एडीएम ने सुनवाई की डेट बढ़ाकर 18 अप्रैल कर दी. साथ ही मामले में जमानत दे दी.

उल्लेखनीय है सपा नेता हाजी रजा को मारपीट के मामले में गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई हेतु एडीएम द्वारा नोटिस जारी की गई थी इस नोटिस के जवाब के लिए 11 अप्रैल का समय निर्धारित किया गया था हाजी रजा निर्धारित तारीख पर एडीएम न्यायिक धीरेंद्र सिंह की कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए प्रस्तुत हुए लेकिन एडीएम ने मामले में तारीख बढ़ाकर 18 अप्रैल कर दी.

कोर्ट से बाहर निकलते हुए सपा नेता हाजी रजा ने कहा कि प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे में काम कर रहा है.उन्हें षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है. आगामी नगर पालिका चुनाव में सपा जीतने जा रही है. इसी बौखलाहट में भाजपा दमनकारी नीति अपनाकर हमको चुनाव से दूर करना चाह रही है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us