Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Shiksha Mitra Latest News : फतेहपुर में शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार जिले से लेकर लखनऊ तक बड़े आंदोलन की तैयारी

Shiksha Mitra Latest News : फतेहपुर में शिक्षामित्रों ने भरी हुंकार जिले से लेकर लखनऊ तक बड़े आंदोलन की तैयारी
सुशील तिवारी शिक्षामित्रों को सम्बोधित करते हुए

Shiksha Mitra Latest News फतेहपुर में शिक्षामित्रों ने बैठक कर आगे की लड़ाई के लिए योजना बनाई. जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक में आगामी आंदोलन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई.

Shiksha Mitra Latest News : अल्प मानदेय का दंश झेल रहे शिक्षामित्रों ने एक बार फिर अपने हक़ की लड़ाई के लिए आंदोलन की योजना बना रहे हैं. शिक्षामित्र संगठन के प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देश के क्रम में फतेहपुर में शिक्षामित्रों ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में बैठक आगामी आंदोलन के लिए रणनीति बनाई.

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन से मिले दिशा निर्देशों पर जागरूकता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें आगामी 2 जनवरी को जिले में व 11 व 12 जनवरी 2023 को लखनऊ में होने वाले अधिवेशन/आंदोलन के लिए अधिक से अधिक संख्याबल के साथ आंदोलन में सहभागिता करने की अपील की गई.

हसवा में जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिस पर उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र हताश व निराश न हों, संगठन ने बिगुल बजा दिया है, जिसके अंतर्गत शिक्षामित्र स्वाभिमान बचाओ रैली का आयोजन 2 जनवरी को जिला मुख्यालयों पर व 11, 12 जनवरी को लखनऊ की धरती पर होना है, जिसमें आप लोग अपने भविष्य की रक्षा हेतु इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें.

इसी क्रम में जिला संरक्षक पुष्पराज सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, जिला मंत्री सुमित द्विवेदी व जिला प्रवक्ता धर्मवीर सिंह द्वारा विभिन्न ब्लाकों में भृमण कर बैठकों में प्रतिभाग किया गया.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

खजुहा में जिला महामंत्री रवींद्र पटेल, भिटौरा में शैलेन्द्र सिंह, विजयीपुर में भानुप्रताप सिंह व अनिल श्रीवास्तव, अमौली में कैलाश कुमार, धाता में सर्वेशचंद्र मिश्र,असोथर में अखिलेश गुप्ता, मलवां में विशाल शुक्ला, देवमयी में आशीष पटेल के नेतृत्व में बैठकें सम्पन्न हुईं.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us