Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Martyrs Soldier Fatehpur:शहीद जवान का शव फतेहपुर पहुँचा.हर आँख नम जुबां पर 'जय हिंद'

Martyrs Soldier Fatehpur:शहीद जवान का शव फतेहपुर पहुँचा.हर आँख नम जुबां पर 'जय हिंद'
Martyrs Soldier Fatehpur:शहीद जवान का शव फतेहपुर पहुँचा.फ़ोटो सोर्स-AFC

लेह लद्दाख में शहीद हुए सेना के जवान का शव रविवार सुबह फतेहपुर के अमौली ब्लॉक के खदरा गाँव पहुँच गया भारत माँ के इस वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. Martyrs soldier fatehpur dead body reached village khadra blok amauli fatehpur

Martyrs Soldier Dead Body Reached Fatehpur News:शहीद जवान का शव क़रीब 48 घण्टे बाद रविवार सुबह पैतृक गाँव खदरा विकास खण्ड अमौली पहुँच गया. भारत माँ के वीर सपूत के अंतिम दर्शन करने के लिए गाँव में सुबह से ही इलाक़े के लोग जमा होना शुरू हो गए थे.प्रशासन की तरफ़ से भी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.ज़िले की सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री साध्वी निरंजन, यूपी सरकार में कारागार राज्य मंत्री जयकुमार सिंह जैकी, जिलाधिकारी डीएम अपूर्वा दुबे सहित कई प्रशासनिक अफ़सर मौके पर मौजूद हैं.Fatehpur News

शहीद सैनिक राजेश कुमार का शव रविवार सुबह लखनऊ से सेना के जवानों की एक टुकड़ी सेना की गाड़ी में लेकर गाँव पहुंचीं.शव पहुँचतें ही पत्नी अंजली व बेटे राज औऱ गौरव की चीत्कारों से वहां मौजूद हर किसी का आँखें नम हो गई.देश सेवा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सैनिक के सम्मान में उमड़े जनसैलाब ने 'जय हिंद', 'वंदे मातरम' औऱ 'भारत माता की जय' के उदघोषों से पूरे माहौल को देशभक्ति से ओत प्रोत कर दिया.Fatehpur Martyrs Soldier Latest News

शहीद बेटे का शव देख माता कमला देवी औऱ पिता छोटेलाल का भी हाल बेहाल है.शहीद के निधन की सूचना दो दिन पहले परिजनों को मिली थी.तब से पूरे गाँव में दुःख छाया हुआ है.परिवार को सांत्वना देने लगातार इलाक़े के लोग व जनप्रतिनिधि पहुँच रहें हैं.Fatehpur News

राजस्व विभाग द्वारा गांव किनारे अंत्येष्टि स्थल के लिए ज़मीन चयनित की गई है.डीएम अपूर्वा दुबे ने अंतिम संस्कार के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए हैं.बता दें कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ दोपहर बाद शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा. Fatehpur Latest News Martyrs Soldier Rajesh Kumar

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us