Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Dhanteras Gold Silver Rate: फतेहपुर में धनतेरस को लेकर सज गईं दुकानें ! जाने क्या है सोने चांदी का भाव?

फतेहपुर में सज गईं दुकानें, पप्पन रस्तोगी ने बताया क्या है सोने चांदी का भाव : Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में धनतेरस (Dhanters) को लेकर जिले की मार्केट पूरी तरह से सज चुकी हैं. इस दिन गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा और सोना-चांदी (Gold Silver) खरीदना शुभ माना जाता है. जानिए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त?

Gold Silver Price On Dhanteras: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में धनतेरस को लेकर मार्केट पूरी तरह से सज चुकी है. माना जाता है कि इस दिन गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा के अलावा भगवान धन्वंतरि और सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. साथ ही बहुतायत में लोग इस दिन बर्तनों की खरीद भी करते हैं.

जिले में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. बाजार दुल्हन की तरह सजी हुईं हैं. लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन कुछ लोग धनतेरस (Dhanters) के शुभ मुहूर्त में ही सोना-चांदी और लक्ष्मी गणेश (Laxmi Ganesh) को अपने घर लेकर आते हैं. 

धनतेरस में क्या है सोने चांदी भाव (Gold Silver Price On Dhanteras)

फतेहपुर में धनतेरस के पहले सोने चांदी में कुछ गिरावट देखी गई है. सर्राफा एसोशिएशन के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी उर्फ "पप्पन" ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अक्टूबर को होने वाली धनतेरस (Dhanters) के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

श्रीराम ज्वैलर्स के ओनर पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि सोने का आज का भाव 81 हजार प्रति 10 ग्राम है जबकि चांदी एक लाख एक हज़ार रुपए प्रति किलो (101/प्रति ग्राम) है. उन्होंने कहा कि चांदी का पुराना सिक्का 1250 रुपए का है वहीं नया सिक्का 1050 रुपए 10 ग्राम का है.

पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि धनतेरस पर सोने चांदी में थोड़ी गिरावट हुई है. 

Read More: Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम

धनतेरस पर पूरी रात खुली रहेंगी मार्केट 

फतेहपुर जिले की अधिकतर मार्केट धनतेरस (Dhanters) देर रात खुली रहती हैं. शहर की चौक बाजार में भारी भीड़ के चलते लोगों का आवागमन होता है. पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि चौक का सर्राफा बाजार पूरी रात खुला रहता है. आपको बतादें कि चौक, हरिहरगंज, बाकरगंज, देवीगंज, कलेक्टरगंज में इस दिन भारी भीड़ देखते को मिलती है. चौक बाजार में वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया जाता है. इस दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक चौबंद बना रहता है.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

धनतेरस में खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त (Dhanters Shubh Muhurat) 

धनतेरस की पूजा करने का शुभ मुहूर्त इस दिन शाम के 6 बजकर 11 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक सबसे उत्तम है. द्रिक पंचांग के मुताबिक 29 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 30 अक्तूबर दोपहर 01 बजकर 15 मिनट तक रहेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

धनतेरस पर अगर सोना-चांदी खरीदने की बात करें तो इसका शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इस दिन बहुतायत में बर्तनों की खरीद के साथ वाहनों की खरीददारी भी लोग करते हैं जो कि बेहद शुभ माना जाता है.

28 Oct 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Dhanteras Gold Silver Rate: फतेहपुर में धनतेरस को लेकर सज गईं दुकानें ! जाने क्या है सोने चांदी का भाव?

Fatehpur News In Hindi

Gold Silver Price On Dhanteras: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में धनतेरस को लेकर मार्केट पूरी तरह से सज चुकी है. माना जाता है कि इस दिन गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा के अलावा भगवान धन्वंतरि और सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. साथ ही बहुतायत में लोग इस दिन बर्तनों की खरीद भी करते हैं.

जिले में इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. बाजार दुल्हन की तरह सजी हुईं हैं. लोग बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन कुछ लोग धनतेरस (Dhanters) के शुभ मुहूर्त में ही सोना-चांदी और लक्ष्मी गणेश (Laxmi Ganesh) को अपने घर लेकर आते हैं. 

धनतेरस में क्या है सोने चांदी भाव (Gold Silver Price On Dhanteras)

फतेहपुर में धनतेरस के पहले सोने चांदी में कुछ गिरावट देखी गई है. सर्राफा एसोशिएशन के अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी उर्फ "पप्पन" ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अक्टूबर को होने वाली धनतेरस (Dhanters) के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

श्रीराम ज्वैलर्स के ओनर पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि सोने का आज का भाव 81 हजार प्रति 10 ग्राम है जबकि चांदी एक लाख एक हज़ार रुपए प्रति किलो (101/प्रति ग्राम) है. उन्होंने कहा कि चांदी का पुराना सिक्का 1250 रुपए का है वहीं नया सिक्का 1050 रुपए 10 ग्राम का है.

पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि धनतेरस पर सोने चांदी में थोड़ी गिरावट हुई है. 

धनतेरस पर पूरी रात खुली रहेंगी मार्केट 

फतेहपुर जिले की अधिकतर मार्केट धनतेरस (Dhanters) देर रात खुली रहती हैं. शहर की चौक बाजार में भारी भीड़ के चलते लोगों का आवागमन होता है. पप्पन रस्तोगी कहते हैं कि चौक का सर्राफा बाजार पूरी रात खुला रहता है. आपको बतादें कि चौक, हरिहरगंज, बाकरगंज, देवीगंज, कलेक्टरगंज में इस दिन भारी भीड़ देखते को मिलती है. चौक बाजार में वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया जाता है. इस दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक चौबंद बना रहता है.

धनतेरस में खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त (Dhanters Shubh Muhurat) 

धनतेरस की पूजा करने का शुभ मुहूर्त इस दिन शाम के 6 बजकर 11 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक सबसे उत्तम है. द्रिक पंचांग के मुताबिक 29 अक्टूबर को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 30 अक्तूबर दोपहर 01 बजकर 15 मिनट तक रहेगी.

धनतेरस पर अगर सोना-चांदी खरीदने की बात करें तो इसका शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से 30 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इस दिन बहुतायत में बर्तनों की खरीद के साथ वाहनों की खरीददारी भी लोग करते हैं जो कि बेहद शुभ माना जाता है.

Latest News

यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS अफसरों के तबादले किए हैं....
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Follow Us