Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: आज़ादी के अमृत महोत्सव पर हुआ रक्तदान पूरे देश से 75 हज़ार यूनिट का लक्ष्य

Fatehpur News: आज़ादी के अमृत महोत्सव पर हुआ रक्तदान पूरे देश से 75 हज़ार यूनिट का लक्ष्य
फतेहपुर रक्तदान शिविर में प्रमाण पत्र देते मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश : फोटो युगांतर प्रवाह

आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय संस्था निफा (NIFAA) द्वारा पूरे देश में 75 हज़ार यूनिट ब्लड कलेक्शन का लक्ष्य रखा गया है. 29 अक्तूबर 2022 तक चलने वाले शिविरों में लोग मानवता को बचाने के लिए रक्तदान कर रहे हैं. सर्व फॉर ह्यूमेनिटी टीम (Serve For Humanity Team) के तत्वाधान में फतेहपुर जिले के जिला अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Fatehpur News Blood Donation camp NiFaa & Serve For Humanity Team)

Fatehpur News: भारत की आज़ादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. लोग अपने घरों में तिरंगा लगाकर इन दिन का इश्तेकबाल कर रहे हैं वही कुछ ऐसे भी लोग हैं जो मानवता के लिए जीवन को समेटने में लगे हैं. राष्ट्रीय संस्था निफा (NIFAA) द्वारा आजादी के पचहत्तर साल पूरे होने पर पूरे देश में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है जिसका मोटो है "75 साल 75 हज़ार यूनिट" 29 अक्टूबर 2022 तक चलने वाले इस मानवतावादी शिविर के 750 शिविर पूरे देश में लगाए जाएंगे.(Fatehpur News Blood Donation camp NiFaa & Serve For Humanity Team)

फतेहपुर में शनिवार को सर्व फॉर ह्यूमेनिटी (Serve For Humanity Team) टीम के तत्वाधान में जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में इसका कैंप लगाया गया. मुख्य विकास अधिकारी सत्यप्रकाश (IAS Satya Prakash) ने फीता काटकर इस शिविर का उद्घाटन किया उनके साथ जिला युवा कल्याण अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर0एम0 गुप्ता ने भी अपनी सहभागिता दी. (Fatehpur News Blood Donation camp NiFaa & Serve For Humanity Team)

फतेहपुर रक्तदान शिविर में सहभागी टीम के सदस्य

सर्व फॉर ह्यूमेनिटी टीम के गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh Bagga) ने युगांतर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया की हमारा उद्देश्य मानवता की सेवा करना है. हमारी टीम लगातार लोगों की सेवा करती रहती है. उन्होंने कहा आज के शिविर में 20 लोगों ने रक्तदान करके आज़ादी के इस अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) को मनाया है.

इन लोगों ने किया रक्तदान (Fatehpur Blood Donation Camp)

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

रेडक्रॉस टीम की और से जिला क्षय रोग अधिकारी  एन एस शहाबुद्दीन ,विवेक सिंह,शिवम कुमार ,राहुल कुमार,भूपेंद्र,अरफाज, बबलू,अभिलाष मौर्य,अनीश,वीरेंद्र,आशीष कुमार,शिवांशु द्विवेदी,हेमंत द्विवेदी,उमर फारूख,अमित, संदीप कुमार,पुलकित,अंकित,मयंक भारद्वाज,संतोष ने रक्तदान किया 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

इसके साथ ही जिन लोगों ने इस शिविर को करने में सहभागिता दी है वो हैं - रितेश दीक्षित, नितिन , अंशु, व रक्तकोष डॉ दीपक (इंचार्ज रक्तकोष) ,अशोक शुक्ला (टेक्निकल सुपरवाइजर) ,बृज किशोर ,संतोश कुमार , सुजीत त्रिपाठी,पूजा तिवारी, नरेंद्र सिंह , अजय कुमार, सुलभ श्रीवास्तव, इंद्रजीत  (Fatehpur News Blood Donation camp NiFaa & Serve For Humanity Team)

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Tags:

Latest News

Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डीसीएम चालक राम आसरे की हत्या और केमिकल लदे वाहन की लूट के करीब छह...
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

Follow Us