Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Teacher News : फतेहपुर में गैरहाजिर शिक्षकों पर चल रहा कार्रवाई का चाबुक

Fatehpur Teacher News : फतेहपुर में गैरहाजिर शिक्षकों पर चल रहा कार्रवाई का चाबुक
सांकेतिक फ़ोटो

फतेहपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लगातार परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है. अनुपस्थिति मिल रहे टीचर्स पर कार्रवाई की जा रही है. पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..


हाईलाइट्स

  • स्कूलों में बीएसए का औचक निरीक्षण जारी..
  • अनुपस्थिति टीचर्स का रोका जा रहा वेतन..
  • बीएसए की छापेमारी से स्कूलों में मचा हड़कंप..

Fatehpur Primary Teacher News : परिषदीय विद्यालयों में तैनात लापरवाह शिक्षकों पर फतेहपुर में लगातार बीएसए द्वारा कार्रवाई की जा रही है बुधवार को बीएसए के निरीक्षण में एक बार फिर कई स्कूलों में शिक्षक गैरहाजिर मिले तो वहीं कई विद्यालय समय पर बंद मिले जिसके चलते बीएसए ने गैरहाजिर मिले शिक्षकों के ऊपर वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है.

जानकारी के अनुसार बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने बुधवार को 11 परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पांच विद्यालय समय से खुले मिले औऱ वहां तैनात स्टाफ भी उपस्थित मिला. लेकिन निरीक्षण के दौरान छह विद्यालयों में घोर लापवाही मिली.

इनके ऊपर हुई कार्रवाई..

उच्च प्राथमिक विद्यालय उदई सरायं सुबह 8:15 बजे बंद मिला. जिसके चलते बीएसए ने इस स्कूल के स्टाफ का चालू महीने का वेतन रोक दिया.प्राथमिक उदयीसरांय स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक रेनू मौर्या और अनुपस्थित शिक्षामित्र मीना चौधरी का अप्रैल महीने का वेतन रोक दिया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

प्राथमिक विद्यालय मुरांव प्रथम सहायक अध्यापक सुशील कुमार व शैलेश यादव तथा शिक्षामित्र शमी अख्तर गैरहाजिर मिले. इन सभी का एक दिन का वेतन रोका. प्राथमिक जैतपुर उनहा के शिक्षामित्र मूलचंद्र का एक दिन का वेतन रोका. प्राथमिक विद्यालय चकनूरगंज प्रधानाध्यापक का अप्रैल महीने के वेतन रोका गया. कंपोजिट मिर्जापुर इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव कुमार का चालू महीने और शिक्षा मित्र सरिदा देवी का निरीक्षित तिथि का वेतन रोका गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us