Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Suicide News : फतेहपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फाँसी आज होनी थी जॉइनिंग

Fatehpur Suicide News : फतेहपुर में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फाँसी आज होनी थी जॉइनिंग
फतेहपुर में युवक ने की आत्महत्या : फाइल फोटो

फतेहपुर के एक युवक ने घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगा आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि मृतक युवक की आज गांव के ही सरकारी स्कूल में योगा टीचर के रूप में जॉइनिंग होने वाली थी, लेकिन जॉइनिंग के पहले युवक ने सुसाइड कर लिया.

Fatehpur News : फतेहपुर के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर फाँसी लगा आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के टकियापर अफाई गांव का रहने वाला रोबिंद (25) पुत्र हीरालाल का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी पर लटका हुआ मिला. 

बताया जा रहा है कि मृतक युवक प्रयागराज गया हुआ था, वहां उसका मोबाइल खो गया था. मोबाइल खोने के बाद से वह काफ़ी परेशान था. प्रयागराज से लौटने के बाद घर में वह गुमसुम सा रहता था.

आज होनी थी युवक की जॉइनिंग (Fatehpur Suside News)

परिजनों ने बताया कि रोबिंद पढ़ने लिखने में बहुत होशियार था.नौकरी की तैयारी में जुटा हुआ था. आज उसकी गांव के ही सरकारी स्कूल में योगा टीचर के रूप में जॉइनिंग होनी थी. लेकिन उसके पहले ही उसने जान दे दी. परिजनों ने बताया कि मोबाइल खोने के अलावा ऐसी कोई बात समझ में नहीं आ रहा है कि जिसके चलते वह जान दे सकता हो. घर में उसने और कोई बात भी नहीं बताई. 

मामले के बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी लगाकर एक युवक ने आत्महत्या की है.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us