Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में लड़की से दोस्ती के लिए अश्लील फ़ोटो बनाकर व्हाट्सएप पर भेजी

Fatehpur News : फतेहपुर में लड़की से दोस्ती के लिए अश्लील फ़ोटो बनाकर व्हाट्सएप पर भेजी
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर से एक लड़की को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है,पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है. Fatehpur News Love Story Fatehpur

Fatehpur News : महिलाओं के प्रति लगातार अपराधों में वृद्धि हो रही है, तमाम क़ानून नियम बनने के बावजूद इंसानी सोच के चलते महिला अपराधों में कमी नहीं आ रही है.हर रोज ब्लैकमेलिंग की कितनी ही खबरें आती रहती हैं, औऱ न जाने कितनी समाज के डर औऱ इज्जत की वजह से सामने नहीं आ पाती. Fatehpur Latest News

ऐसा ही एक मामला फतेहपुर से सामने आया है जहाँ एक लड़की ने एसपी से  शिकायत की है. बताया है कि एक लड़के ने व्हाट्सएप पर उसकी अश्लील फ़ोटो एडिट करके भेजी है दोस्ती का दबाव बना रहा है,दोस्ती न करने पर फ़ोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है. Fatehpur Crime News

जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी लड़के के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. लड़की ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में शिकायत की है. एसओ शैतान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी लड़का फ़रार है, जांच की जा रही है, सख़्त कार्रवाई की जाएगी.

बातचीत का बना रहा दबाव..

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

पीड़िता युवती ने बताया कि उसने लड़के से पहले कभी बात नहीं की है. व्हाट्सएप पर कॉलिंग कर बातचीत का दबाव बना रहा है, दोस्ती करने की बात कहता है, उसने मेरी अश्लील फोटो बनाकर मेरे व्हाट्सएप पर भेजी है, कह रहा है दोस्ती नहीं करने पर इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा. परेशान होकर एसपी से शिकायत की है.पीड़िता को डर है कि कंही वह फ़र्जी फ़ोटो वायरल न कर दे.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us