
Fatehpur News : फतेहपुर में होली के हुड़दंग में जमकर हुआ बवाल दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
On
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत होली के दिन दो पक्षों में रंग डालने को लेकर जमकर विवाद हो गया, दोनो पक्षों से लाठी डंडे, ईंट पत्थर से हमला किया गया, अवैध असलहों से फायरिंग भी हुई है. कई लोग चुटहिल हुए हैं. पुलिस ने अब तक 12 लोगो को गिरफ्तार किया है.
हाईलाइट्स
- होली पर रंग लगाने के विवाद में जमकर हुआ विवाद..
- दोनों पक्षों से कई घायल, 12 गिरफ्तार..
- थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर मजरे सखियांव गांव का मामला
Fatehpur News : फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर मजरे सखियांव गांव में होली के दिन रंग डालने के चक्कर में दो पक्ष आमने सामने आ गए. दोनों ओर से लाठी डंडों से हमला हो गया, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.
जानकारी के अनुसार गांव के अजय प्रताप सिंह, अंशू आदि का जमीनी विवाद भी है. इस बीच होली के दिन दूसरे पक्ष के कुछ लोगों द्वारा लड़कियों और महिलाओं पर मना करने बावजूद रंग डाल दिया गया.

Related Posts
Latest News
06 Sep 2026 18:49:25
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
