Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: लंदन की संसद के बाहर देश विरोधी नारे ! अचानक पहुंचा फतेहपुर का युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा

Fatehpur News: लंदन की संसद के बाहर देश विरोधी नारे ! अचानक पहुंचा फतेहपुर का युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा
लंदन में विरोधियों के सामने लगे भारत माता की जय के नारे (दाएं संदीप चौरसिया फोटो): Image Credit Viral Video Grap

Fatehpur News In Hindi

लंदन (Landon) में खालिस्तानी समर्थक (khalistani samarthak) देश विरोधी नारे लगा रहे थे तभी फतेहपुर (Fatehpur) के संदीप चौरसिया ने उनका मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Fatehpur London News: लंदन की संसद के बाहर कुछ खालिस्तानी समर्थक भारत के विरोधी नारों के साथ प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे कि तभी देश प्रेमी संदीप चौरसिया (Sandeep Chaurasiya) मौके पर पहुंच गए और उस विरोधाभास में लगातार भारत माता की जय के नारे लगाने लगे.

उनका देश प्रेम देखकर भारतवासी लगातार प्रशंसा कर रहे हैं और सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

कौन हैं संदीप चौरसिया जिसने लंदन में खलबली मचा दी?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) फतेहपुर (Fatehpur) जनपद के किशनपुर निवासी संदीप चौरसिया (Sandeep Chaurasiya) मुंबई स्थित एक स्टॉक मार्केट कंपनी में सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत हैं. वर्तमान में उनका परिवार वहीं रहता है.

कंपनी के काम से कई बार संदीप विदेश की यात्राएं करते हैं. बताया जा रहा है कि बीते एक हफ्ते पहले वो लंदन गए हुए थे तभी संसद भवन के बाहर कुछ दूरी पर खालिस्तानी समर्थक (Khalistani Samarthak) प्रोटेस्ट करते हुए भारत विरोधी नारेबाजी करते दिखे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर

अपने देश के प्रधानमंत्री के विषय में लंदन (London) के अंदर विरोधाभाष देखकर उनका खून खौल उठा. अपने मोबाइल से वीडियो सूट करते हुए संदीप मौके पर पहुंचे और इतनी जोर से भारत माता की जयकार लगाई कि खालिस्तानियों में खलबली मच गई. इतना ही नहीं एक समर्थक पुलिस से शिकायत भी करता दिखाई दिया. 

भारत सहित उनके जनपद में हो रही प्रशंसा

संदीप चौरसिया (Sandeep Chaurasiya) का देश प्रेम देखकर पूरे भारत सहित उनके मूल जनपद में लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं. उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ काम से लंदन गए थे तभी प्रधानमंत्री का विरोध उनसे बर्दाश्त नहीं हो सका..हालांकि उनके जयघोष करने के बाद मौजूद पुलिसकर्मी ने उन्हें दूर जाने के लिए कहा

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us