Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : माफिया अतीक का क़रीबी जर्रार फतेहपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Fatehpur News : माफिया अतीक का क़रीबी जर्रार फतेहपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अतीक के करीबी का एनकाउंटर

माफिया अतीक अहमद का करीबी हिस्ट्रीशीटर जर्रार रविवार भोर पहर फतेहपुर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में अतीक का एक और करीबी गिरफ्तार..
  • मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ जर्रार..
  • हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद अहमद का भाई है जर्रार..

Fatehpur News : उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद और उसकी पूरी गैंग के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. अतीक अहमद से ताल्लुक रखने फतेहपुर के हिस्ट्रीशीटरों पर भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है.

रविवार भोर पहर 25 हजार का इनामिया जर्रार अहमद थाना खखरेरू पुलिस व स्वाट टीम प्रथम के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. इनामिया अपराधी H.S जर्रार अहमद के कब्जे से 01 अदद एनपी0 बोर राइफल, 02 खोखा व 04 जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं.

पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 25000 का इनामिया जर्रार जोकि माफिया अतीक अहमद उम्र करीब 44 वर्ष पुत्र स्व0 अतहर(HS) जो कि कुल्ली गांव के जंगल मे काले बाबा की मजार के आस पास एकांत स्थान पर रह रहा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा जब सर्च ऑपेरशन चलाया गया.

रविवार सुबह 4:45 बजे काले बाबा की मजार के पास अभियुक्त मुहम्मद जर्रार  द्वारा पुलिस बल पर फायर करना शुरू कर दिया गया थाना खखरेरू पुलिस व स्वाट टीम प्रथम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त जर्रार अहमद को दाहिने पैर में गोली लगी है. अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है. अभियुक्त जर्रार अहमद पर लगभग जनपद में आधे दर्जन से अधिक  मुकदमे पंजीकृत हैं.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

कुछ दिन पूर्व इसका भाई अहमद जो कि ₹25000 इनामिया और हिस्ट्रीशीटर  अपराधी था। जिसके कब्जे से भी 01 एनपी0 बोर राइफल, 38 बोर रिवॉल्वर व कारतूस बरामद कर जेल भेजा गया था। इन शातिर अपराधियों द्वारा तालाबी न0 कि जमीन पर करोड़ों रुपये की कीमत का पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा जमींदोज किया गया था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us