Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में जेई सहित कई बिजली कर्मियों पर दर्ज हुई FIR

Fatehpur News : फतेहपुर में जेई सहित कई बिजली कर्मियों पर दर्ज हुई FIR
सांकेतिक फ़ोटो

बिजली विभाग कर्मियों की हड़ताल जारी है. शहर में त्राहिमाम मचा हुआ है. इस बीच हरिहरगंज बिजली उपकेंद्र में तैनात जेई समेत 7 बिजली कर्मियों पर एफआईआर दर्ज हो गई है.


हाईलाइट्स

  • बिजली कर्मियों पर दर्ज हुई एफआईआर..
  • हरिहरगंज जेई सहित कई बिजली कर्मियों पर मुकदमा..
  • कब होगी हड़ताल समाप्त..

Fatehpur News :सरकार औऱ बिजली कर्मियों के बीच जारी गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रशासन हड़ताल कर रहे बिजली कर्मियों के ऊपर लगातार सख़्त रूख़ अख्तियार कर रहा है. विभाग में कार्यरत 19 संविदा कर्मियों की सेवाएं जिला प्रशासन के निर्देश पर समाप्त कर दी गई हैं. वही कुछ और संविदा कर्मियों की नौकरी पर प्रशासन की तलवार लटक रही है.

इस बीच फतेहपुर के हरिहरगंज बिजली उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता (JE) कल्लू राम यादव, पुत्तन, अरविंद, अश्विन, राजेश, विकास सहित उपकेंद्र में तैनात 7 बिजली कर्मियों पर एफआईआर दर्ज हुई है.

दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक जेई कल्लूराम यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जानबूझकर हरिहरगंज उपकेंद्र की सप्लाई पिछले 48 घण्टे से बाधित कर रखी है. जिसके चलते क्षेत्र के लोग पेयजल आदि की समस्या से जूझ रहे हैं.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us