Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में सामूहिक धर्मपरिवर्तन से जुड़े शुआट्स के प्रोफेसर इम्तियाज को एसओजी ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

Fatehpur News : फतेहपुर में सामूहिक धर्मपरिवर्तन से जुड़े शुआट्स के प्रोफेसर इम्तियाज को एसओजी ने लखनऊ से किया गिरफ्तार
फतेहपुर सामूहिक धर्मांतरण मामले में वांछित प्रोफेसर मो इम्तियाज़ गिरफ्तार

फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते वर्ष हरिहरगंज स्थित चर्च में हुए सामूहिक धर्मान्तरण मामले में फरार (वांछित) चल रहे शुआट्स के चेयरमैन मो.इम्तियाज़ को फतेहपुर की एसओजी टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है.उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में सामूहिक धर्मान्तरण मामले में वांछित शुआट्स के चेयरमैन मो इम्तियाज गि
  • लखनऊ से फतेहपुर की एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा जेल
  • बीते वर्ष हरिहरगंज स्थित चर्च में चल रहा था सामूहिक धर्मान्तरण, कई लोगों को किया गया था गिरफ्तार

Fatehpur SOG arrested Shuates chairman : फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक चर्च में बीते वर्ष बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा था.यहां पर लोगों को उनके धर्म से भटका कर उनपर जबरन धर्मान्तरण का दबाव डाला जा रहा था. इस झांसे में कई लोग आ भी गए थे.सूचना पर बजरंगदल संगठन ने पहुँचकर बवाल काटा था.जिसमें भारी संख्या में चर्च के अन्दर मौजूद लोगों को हिरासत में लिया गया. इस सामूहिक धर्मान्तरण मामले के वांछित मास्टरमाइंड प्रोफेसर मो इम्तियाज़ की तलाशी के लिए दबिश दी जा रही थी. जहां फतेहपुर पुलिस ने लखनऊ से इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

ईसीआई चर्च में बड़े स्तर पर किया जा रहा था सामूहिक धर्मान्तरण

फतेहपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च में 14 अप्रैल 2022 को पास्टर और प्रोफेसर मिलकर यहां बड़ी संख्या में लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे.और उन्हें ईसाई धर्म के रहन सहन के बारे में शिक्षा दे रहे थे.इस बात की जानकारी बजरंगदल को लगी, तो सैकड़ो की संख्या में चर्च का घेराव किया और हंगामा काटा.हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मोर्चा सम्भाला और अंदर से करीब 55 लोगों को हिरासत में लिया था.जिसमे पुलिस ने 35 को नामजद किया जबकि 20 अज्ञात पर जबरन धर्मान्तरण कराए जाने का केस दर्ज किया. जांच में 15 को जेल भेज दिया गया था.2 दर्जन लोगों को जमानत मिल गयी थी.

गिरफ्तारी से बचने के लिए शुआट्स के चेयरमैन दे रहे थे चकमा

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

उधर धर्मान्तरण मामले में कुछ वांछित लोगों की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी. पुलिस इस पूरे प्रकरण के मुख्य आरोपी शुआट्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मो इम्तियाज़ की तलाश में जुटी हुई थी. कई बार उन्हें बयान देने के लिए कोर्ट बुलाया गया. नहीं आने पर उनके आवास पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा दिया गया. लेकिन वह बार-बार गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा देते रहे.

Read More: Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

फतेहपुर एसओजी टीम ने लखनऊ से दबोचा

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर एसओजी की टीम लगातार वांछित चल रहे प्रोफेसर मो.इम्तियाज़ की तलाश कर रही थी.एसओजी को उनकी लोकेशन लखनऊ मिली.जहां रोहिणी स्थित अपार्टमेंट से एसओजी टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपित मो इम्तियाज़ को गिरफ्तार कर लिया.और उन्हें कोर्ट में पेश किया.यहां से सीधे उन्हें जेल भेज दिया गया है. प्रोफेसर मोहम्मद इम्तियाज को कुलपति आरबी लाल का करीबी माना जाता रहा है. जिनकी बदौलत मोहम्मद इम्तियाज कई जगहों पर बड़े पदों पर प्रोफेसर रहे.

 

कुलपति आरबी लाल पर भी दर्ज हुआ था मुकदमा

ईसीआई चर्च सामूहिक धर्मांतरण मामले में कुलपति आरबी लाल और विनोद बी लाल के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. कुलपति आरबी लाल ने मामले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी. उधर 3 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी और विवेचक को बयान लेने के निर्देश दिए थे.लेकिन धर्मान्तरण मामले में न तो कुलपति आरबी लाल बयान देने के लिए पहुंचे और न ही अन्य आरोपित पहुँचे थे.जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us