Fatehpur News : फतेहपुर के किसानों के लिए ख़ुशखबरी होने जा रहा है ये काम
On
फतेहपुर के किसानों के लिए अच्छी ख़बर है, लंबे समय से बन्द पड़े नलकूपों को रीबोर कर दोबारा चालू करने की कवायद शुरु हो गई है.
Fatehpur News : फतेहपुर के किसानों के लिए ख़ुशखबरी है.बन्द पड़े सरकारी नलकूपों को रिबोर के माध्यम से चालू करने की क़वायद शुरु हो गई है.
जानकारी के अनुसार ज़िले में सिचाईं के लिए वर्तमान में 4954 नलकूप स्थापित हैं, जिनमें से पूर्ण रूप से खराब होकर बन्द पड़े 206 हैं. इनमें से ही 83 रिबोर होने हैं. नलकूप खण्ड के एक्सईएन प्रशांत सिंह ने बताया कि डार्क योजना के तहत बन्द पड़े जनपद के 83 नलकूपों का रिबोर होना है.

बिना सिंचाई के बंजर हो रही थी भूमि..
कई सालों से बन्द पड़े नलकूपों के चलते किसानों को सिचाईं के लिए काफ़ी परेशान होना पड़ता था. खेती के लिए उपजाऊ सैकड़ो बीघे ज़मीन बिना सिचांई के चलते बंजर होती जा रही थी. बताया जा रहा है कि इन 83 नलकूपों के पुनः चालू हो जाने से क़रीब 4200 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. जिसका सीधा लाभ किसानों को होगा.
Tags:
Related Posts
Latest News
02 Oct 2026 15:42:24
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
