Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में इंटरमीडिएट में गलत प्रश्नपत्र बांटे जाने का मामला बोर्ड तक पहुँचा दो निलंबित

Fatehpur News : फतेहपुर में इंटरमीडिएट में गलत प्रश्नपत्र बांटे जाने का मामला बोर्ड तक पहुँचा दो निलंबित
फतेहपुर यूपी बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी मामले में दो नीलंबित : प्रतीकात्मक फोटो

फ़तेहपुर के एक परीक्षा केंद्र में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में ग़लत प्रश्न पत्र बांटे जाने का मामला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड तक पहुँच गया है. कक्ष में ड्यूटी पर रही बेसिक शिक्षा विभाग की दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है.

Fatehpur News : फतेहपुर के एक परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में हिंदी का ग़लत प्रश पत्र 28 छात्र छात्राओं को बंट गया था. सभी ने गलत प्रश पत्र पर परीक्षा भी दे दी. अब मामले की परीक्षार्थियों की तरफ़ से शिकायत की गई है. जिसके बाद हड़कम्प मचा हुआ है. जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूरे मामले से बोर्ड को अवगत करा दिया है. जांच में प्रथम द्रष्टया उस दिन परीक्षा कक्ष में ड्यूटी में तैनात बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाएं नंदनी शुक्ला औऱ प्रियंका सोनकर दोषी पाई गईं हैं. दोनों को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है. 

उल्लेखनीय है कि ज्ञानदीप विद्या मंदिर इंटर कालेज जहानाबाद की छात्राओं का सेंटर सुशीला देवी इंटर कॉलेज जहानाबाद गया हुआ है. 16 फ़रवरी को हिंदी का पेपर था. एक कक्ष संख्या में 28 विज्ञान वर्ग की छात्राओं हिंदी का गलत प्रश्न पत्र दे दिया गया था.

उन्हें सामान्य हिंदी की जगह साहित्यिक हिंदी का प्रश्नपत्र दिया गया. छात्राओं ने बताया कि गलत प्रश्न पत्र बांटे जाने पर उनके द्वारा परीक्षा कक्ष में ही शिकायत की गई थी. लेकिन वहां के स्टाफ द्वारा दबाव बनाकर पेपर दिलवा दिया गया.

छात्राओं का कहना है कि दूसरे विषय का प्रश्नपत्र देने में उन्हें काफ़ी कठिनाई हुई है. डर है कि कहीं परीक्षा में फेल न हो जाये , इस लिए हमारे कक्ष में हुई परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराई जाए. 

Read More: Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट

मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि पूरे मामले से बोर्ड को अवगत कराते हुए पत्र लिखा गया है. परीक्षा निरस्त करने का निर्णय बोर्ड द्वारा ही लिया जाएगा.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us