Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : गृह प्रवेश में जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Fatehpur News : गृह प्रवेश में जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
मृतक मनोज कुमार ( फाइल फोटो )

गृह प्रवेश कार्यक्रम में रिश्तेदार यहां जा रहे बाइक सवार युवक की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है.

Fatehpur News : गृह प्रवेश कार्यक्रम में रिश्तेदार यहां जा रहे बाइक सवार युवक की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है. 

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के चचरे भाई शरद ने बताया कि बड़े भाई मनोज कुमार गांव सहोदरपुर थाना हुसैनगंज से अपनी बड़ी बेटी राशि के साथ बाइक से अपने बहनोई सन्तोष रैदास निवासी चक इटौली थाना हथगाम के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. बेला गांव के निकट बाइक ब्रेकर में अनियंत्रित होकर गिर गई. जिसके चलते मनोज कुमार बुरी तरह घायल हो गया औऱ उसकी मौत हो गई. बेटी राशि को भी चोटें आईं हैं.

हेलमेट होता तो बच जाती जान..

हर रोज सड़क हादसों में लापरवाही के चलते न जाने कितनी ही मौतें होती हैं. प्रशासन द्वारा यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है. बावजूद इसके लोग नियमों की अनदेखी करते हैं. उपरोक्त सड़क हादसे में भी यदि बाइक सवार हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी. ब्रेकर में बाइक अनियंत्रित हुई जिसके बाद सवार मनोज कुमार नीचे गिर गया और उसके सिर पर चोट लगने की वजह से मौत हो गई. 

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल..

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे की सूचना के बाद मृतक की पत्नी सरिता का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटियां साक्षी औऱ राशि व एक बेटा नीर है. मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us