Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Love Story: फतेहपुर में अधेड़ उम्र के प्यार का दर्दनाक अंत बच्चों को मंजूर नहीं था रिश्ता

Fatehpur Love Story: फतेहपुर में अधेड़ उम्र के प्यार का दर्दनाक अंत बच्चों को मंजूर नहीं था रिश्ता
Fatehpur Love Story: मृतकों की फाइल फोटो

यूपी के फतेहपुर में एक दर्दनाक घटना घटित हुई है.यहाँ रविवार सुबह एक गांव के बाहर जंगल में अधेड़ उम्र के व्यक्ति औऱ महिला का शव बरामद होने से इलाक़े में सनसनी फैल गई है.मृतक आपस में प्रेमी प्रेमिका बताए ज रहे हैं.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Love Story Ashothar Thana Lover Couple Suicide News

Fatehpur News: दस साल से एक दूसरे का ख़्याल रखते रखते दोनों को कब एक दूसरे से प्यार हो गया था.पता ही नहीं चला. लेकिन अपने रिश्ते को जब दोनों ने एक नाम देने की कोशिश की तो दोनों के बच्चे तैयार नहीं हुए.जिसके बाद एक साथ दोनों ने मौत को गले लगा लिया. दरअसल यह कहानी है 52 साल के रामबाबू औऱ उसकी 37 वर्षीय प्रेमिका रुक्मिणी देवी की. जो असोथर थाना क्षेत्र के कन्धिया गांव निवासी थे.Fatehpur Lover Couple Suicide News

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कन्धिया गाँव निवसी रामबाबू (52) और उसकी कथित प्रेमिका रुक्मिणी (37) का शव गांव के बाहर जंगल मे मिला है. रविवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की तरफ़ गए थे वहां महिला का शव ज़मीन पर पड़ा हुआ देखा औऱ वहीं पेड़ पर रामबाबू का शव भी फांसी के फंदे पर लटक रहा था.

10 साल से दोनों के बीच था प्रेम का रिश्ता..

रामबाबू औऱ रुक्मिणी के बीच क़रीब दस सालों से प्रेम पनप रहा था. रुक्मिणी की ससुराल रामबाबू के पड़ोस में ही है. लेकिन दस साल पहले पति पत्नी को छोड़ परदेस (दूसरे राज्य) में रहकर मजदूरी करता है. यहाँ पत्नी रुक्मिणी गांव में मजदूरी करके अपने तीन बच्चों का पालन पोषण किया है. दूसरी ओर मृतक रामबाबू की पत्नी का क़रीब 20 साल पहले निधन हो गया था. रामबाबू के  6 संताने हैं. अपने को तन्हा समझ दोनों एक दूसरे के नजदीक आ गए थे. लेकिन दोनों के बच्चे समाज में बदनामी के डर से इस रिश्ते के खिलाफ थे.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

सूचना पर पहुँचीं पुलिस टीम ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम द्रष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है.पहले रामबाबू ने रुक्मिणी की गला घोंटकर हत्या कर दी है औऱ फिर खुद फांसी लगा आत्महत्या कर ली होगी.घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गम्भीरता से जांच की जा रही है.साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us