Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Homeguard Accident : फतेहपुर सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत,एक की हालत गंभीर, गस्त के दौरान हुआ हादसा

Fatehpur Homeguard Accident : फतेहपुर सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत,एक की हालत गंभीर, गस्त के दौरान हुआ हादसा
फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कानपुर प्रयागराज हाइवे में देर रात गस्त के दौरान अनियंत्रित पिकप ने होमगार्डों को कुचल दिया. पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर सड़क हादसे में एक होमगार्ड की मौत जबकि एक घायल
  • फतेहपुर के औंग थाने में तैनात थे कन्हैयालाल और ज्ञानमणि होमगार्ड
  • कानपुर प्रयागराज हाइवे के दुर्गागंज के सपीप पिकप ने मारी थी टक्कर, ड्राइवर मौके से फरार

Fatehpur Homeguard Accident : यूपी के फतेहपुर में बुधवार देर रात रात्रिकालीन गस्त पर निकले बाइक सवार दो होमगार्डों को पिकप ने कुचल दिया. हादसे में एक होमगार्ड की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे साथी को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला औंग थाना क्षेत्र के दुर्गागंज हाइवे के समीप का है

रात्रि कालीन गस्त पर निकले होमगार्ड हुए हादसे का शिकार...

फतेहपुर के औंग थाने में तैनात कन्हैयालाल (58) खदरा गांव के रहने वाले थे जबकि ज्ञानमणि (50) जहानाबाद क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी हैं. जानकारी के मुताबिक दोनों बुधवार देर रात बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे थे दुर्गागंज हाइवे पर एक अनियंत्रित पिकप ने दोनो को कुचल दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञानमणि ग्रंभीर रूप से घायल हो गया.

बताया जा रहा है की हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर गाड़ी के साथ मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया जबकि घायल ज्ञानमणि को जिला अस्पताल भेज दिया गया. युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी वृंदावन राय ने बताया कि घायल होमगार्ड अब खतरे से बाहर है और फरार पिकप ड्राइवर की तलास की जा रही है

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us