Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Hindu Girl Dharmantaran : फतेहपुर में हिन्दू लड़की को ब्लैकमेल कर धर्मपरिवर्तन कराया, दो साल तक करता रहा शोषण, न्याय के लिए दर दर भटक रही पीड़िता

Fatehpur Hindu Girl Dharmantaran : फतेहपुर में हिन्दू लड़की को ब्लैकमेल कर धर्मपरिवर्तन कराया, दो साल तक करता रहा शोषण, न्याय के लिए दर दर भटक रही पीड़िता
पीड़ित लड़की के साथ महंत गणेश दास

यूपी के फतेहपुर ज़िले से धर्मांतरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक हिन्दू लड़की को झांसे में लेकर राशिद खान नाम के युवक ने ज़बरन धर्म परिवर्तन करा निकाह कर लिया. दो साल तक लड़की का शोषण होता रहा. अब लड़की किसी तरह आरोपी के चंगुल से बाहर निकलकर न्याय के लिए अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगा रही है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में राजू बनकर राशिद खान ने हिन्दू लड़की को फंसाया..
  • पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आए महंत विजय शर्मा उर्फ़ गणेशदास..
  • बड़ा सवाल कब मिलेगा हिन्दू लड़की को न्याय..

Fatehpur News : दुष्कर्म औऱ धर्मांतरण का शिकार पीड़िता न्याय की आस लिए अधिकारियों की चौखट पर घूम रही है. लेकिन अब तक मामले में पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा. पीड़ित हिन्दू लड़की को न्याय दिलाने के लिए महंत विजय शर्मा उर्फ गणेशदास आगे आए हैं. उन्होंने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि पीड़ित के साथ न्याय नहीं होता है तो वह आमरण अनशन में बैठ जाएंगें. 

सोशल साइट्स पर नाम बदलकर की थी दोस्ती..

महंत के साथ आई पीड़ित लड़की ने बताया कि वह सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है.दो साल पहले सोशल साइट पर खखरेरू के रहने वाले एक मुस्लिम युवक से दोस्ती हुई थी, उसने राजू नाम से दोस्ती की थी,धीरे-धीरे युवक ने करीबी बढ़ाई और एक दिन उसे अपने घर खखरेरू ले गया.

जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी हालत में युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया.उसका आपत्तिजनक वीडियो,फोटो बनाई. होश आने पर युवक ने कहा शादी का प्रस्ताव रखा. वहीं शिकायत करने पर वीडीओ और फोटो वायरल करने की धमकी दी.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

लड़की ने बताया कि युवक उसे लेकर गुजरात चला गया. और करीब दो साल तक युवक उसका यौन शोषण करता रहा. उसका दो बार गर्भपात कराया. शादी का दबाव बनाने पर गुजरात मे जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया. इसके बाद छोड़ कर चला गया.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

आपबीती बताते वक़्त फफक पड़ी पीड़िता..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

पीड़िता अपने साथ हुई ज्यादती की दास्तां बताते वक़्त फफक फफक कर रोने लगी. पीड़िता ने बताया कि अब इस हाल में उसके घर वाले भी उसे अपनाने से इंकार कर रहे हैं. मामले की लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रही है. लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई.

मामले में पुलिस उपाधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us