Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Gram Pradhan News : डीएम औऱ एसपी से मिल ग्रामीणों ने बताई दबंगो की करतूत,विकास में बन रहे रोड़ा

Fatehpur Gram Pradhan News : डीएम औऱ एसपी से मिल ग्रामीणों ने बताई दबंगो की करतूत,विकास में बन रहे रोड़ा
कलेक्ट्रेट पहुँचें ग्रामीण

Fatehpur Gram Pradhan News बहुआ विकास खण्ड के मर्दनपुर गांव का विवाद सोमवार को डीएम औऱ एसपी की चौखट तक पहुँच गया, एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ को सौंप दी है.

Fatehpur News : फतेहपुर में दबंगो पर पुलिस का नियंत्रण नहीं रहा,उनके मंसूबे इतने बुलंद हो गए हैं कि गाँव में अपनी गुंडई के बल पर ग्राम प्रधान को विकास कार्य नहीं करने दे रहें हैं,इतना ही नहीं ग्राम प्रधान और उनके परिवारिजनो के घरों में घुसकर हमला कर रहे हैं, पथराव औऱ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ.

बावजूद इसके पुलिस ने पीड़ितों पर दबाव बनाने के लिए दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर दिया औऱ ग्राम प्रधान पक्ष पर ज्यादा गम्भीर धाराएं लगा दीं.परेशान ग्राम प्रधान को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को भारी तादाद में ग्रामीण डीएम औऱ एसपी के समक्ष प्रस्तुत हुए.औऱ पूरे मामले से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया.

बिना नाली का निर्माण कैसे होगा जलनिकास..

ग्राम प्रधान सुनीता यादव संग कलक्ट्रेट पहुँचें ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग का निर्माण हो रहा था, लेकिन दबंग बिना नाली का निर्माण कराने पर तुले हुए हैं.बीते 20 दिसम्बर को मिट्टी डालकर नाली अवरुद्ध कर दी जिसके बाद विवाद भी हुआ औऱ फिर दबंगो ने प्रधान पक्ष पर पथराव औऱ लाठी डंडों से हमला कर दिया.अब उसी विवादित इंटरलॉकिंग में 50 मीटर निर्माण क्षेत्रीय विधायक ने अपने निधि से दी है.दबंग कथित तौर पर अपने आप को विधायक का करीबी बताते हैं.अब 50 मीटर निर्माण को ठेकेदार पर दबाव बनाकर बिना नाली का करवा रहे हैं जिससे भविष्य में जलनिकासी को लेकर फिर विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग..

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

डीएम से मिलने से पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने ग्रामीणों संग एसपी से मुलाकात की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.प्रधान सुनीता यादव ने बताया कि 20 दिसम्बर को पड़ोसियों ने मिट्टी डालकर नाली बंद कर दी थी.जिसका पारवारिक लोगो ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने पथराव किया. पवनेश समेत 15 लोगो ने घर मे घुसकर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से अजीत, पति रमेश, जेठ रामकेश पर हमला कर दिया. मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

लेकिन समझौते का दबाव बनाने के लिए दूसरे पक्ष से भी गंभीर धाराओं में उनके पति और पारिवारिक लोगो के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की.आरोप लगाया कि पुलिस लगातार समझौते का दबाव बना रही है.और आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहें हैं.एसपी ने मामले की जांच सीओ जाफरगंज को सौंपी है. एसपी ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है. इस मौके पर प्रेम सिंह पटेल, पुष्पेंद्र यादव, अजीत यादव, दिलीप कुमार, संगीता देवी, मनीषा, जानकी देवी, सरस्वती देवी, शिव कुमारी, रामकुमार, रिंकी, रामचंद्र, धर्मपाल, शिशिर, राजेंद्र, बड़े लाल समेत कई लोग मौजूद रहे.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us