Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, इस वजह से चढ़ा था छत में, बेबस पत्नी ने पुलिस को बताई हकीकत

फतेहपुर में कलयुगी बेटे ने पिता की कर दी हत्या

फतेहपुर में घरेलू कलह के चलते एक शख्स की मौत हो गई, कलयुगी बेटे के प्रहार से घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया. बाबू लोहार की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्यारे बेटे को हिरासत में ले लिया है.

हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में घरेलू कलह के चलते पिता की हत्या
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर का मामला, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा
  • सुरेश विश्वकर्मा की बेटे सचिन ने कर दी हत्या

Fatehpur Crime News: "पूत कपूत तो का धन संचय, पूत सपूत तो का धन संचय" की रचना फतेहपुर में चरितार्थ होती दिखाई दे रही है. कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर का है जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता को मौत के घाट उतार दिया गया. पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.

फतेहपुर में घरेलू कलह बनी मौत की वजह

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले के रहने वाले सुरेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू लोहार (45) कारपेंटर का काम करता था. बाबू लोहार अपनी पत्नी अभिलाषा देवी उर्फ गुड़िया बेटा सचिन और एक बेटी रहते हुए जीविकोपार्जन कर रहा था लेकिन घरेलू कलह की वजह से आए दिन घर में लड़ाई झगडे होते थे.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब दस बजे आपस में फिर से झगड़ा होने लगा. अभिलाषा देवी की तहरीर के आधार पर सुरेश चंद्र विश्वकर्मा और उसका बेटा सचिन विश्वकर्मा के बीच अचानक वाद विवाद होने लगा नाराज बेटा छत पर चढ़ गया और घर के बाहर खड़े पति सुरेश के ऊपर ईंट पत्थर फेंक कर मारा जो उनके सर पर लगा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. लालूलुहान हालत में आस पास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान शनिवार सुबह 5 बजे बाबू लोहार की मौत हो गई.

Read More: UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल

क्या पत्नी और बेटे ने कर दी बाबू लोहार की हत्या

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

फतेहपुर के शादीपुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू लोहार के घर काफी समय से घरेलू कलह चल रही थी. कुछ लोगों का कहना है कि बाबू और उसका बेटा सचिन नशे के आदी थे जिसकी वजह से कलह होती थी. सूत्रों की मैने तो पत्नी अभिलाषा उर्फ गुड़िया और उसके बेटे सचिन ने विवाद के चलते सुरेश को लाठी डंडे से मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

सुरेश विश्वकर्मा की मौत पर पुलिस ने क्या कहा

बाबू लोहार की हत्या पर सदर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि पति पत्नी और बेटे में घरेलू कलह थी जिसके चलते सचिन ने पिता की हत्या कर दी है. उन्होंने कहा कि पत्नी की तहरीर के आधार पर आईपीसी 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

23 Jul 2023 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, इस वजह से चढ़ा था छत में, बेबस पत्नी ने पुलिस को बताई हकीकत

हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में घरेलू कलह के चलते पिता की हत्या
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर का मामला, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा
  • सुरेश विश्वकर्मा की बेटे सचिन ने कर दी हत्या

Fatehpur Crime News: "पूत कपूत तो का धन संचय, पूत सपूत तो का धन संचय" की रचना फतेहपुर में चरितार्थ होती दिखाई दे रही है. कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर का है जहां घरेलू विवाद के चलते एक पिता को मौत के घाट उतार दिया गया. पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.

फतेहपुर में घरेलू कलह बनी मौत की वजह

फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले के रहने वाले सुरेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू लोहार (45) कारपेंटर का काम करता था. बाबू लोहार अपनी पत्नी अभिलाषा देवी उर्फ गुड़िया बेटा सचिन और एक बेटी रहते हुए जीविकोपार्जन कर रहा था लेकिन घरेलू कलह की वजह से आए दिन घर में लड़ाई झगडे होते थे.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब दस बजे आपस में फिर से झगड़ा होने लगा. अभिलाषा देवी की तहरीर के आधार पर सुरेश चंद्र विश्वकर्मा और उसका बेटा सचिन विश्वकर्मा के बीच अचानक वाद विवाद होने लगा नाराज बेटा छत पर चढ़ गया और घर के बाहर खड़े पति सुरेश के ऊपर ईंट पत्थर फेंक कर मारा जो उनके सर पर लगा जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. लालूलुहान हालत में आस पास के लोगों ने एंबुलेंस को फोन कर अस्पताल भेजा. बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान शनिवार सुबह 5 बजे बाबू लोहार की मौत हो गई.

क्या पत्नी और बेटे ने कर दी बाबू लोहार की हत्या

फतेहपुर के शादीपुर निवासी सुरेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू लोहार के घर काफी समय से घरेलू कलह चल रही थी. कुछ लोगों का कहना है कि बाबू और उसका बेटा सचिन नशे के आदी थे जिसकी वजह से कलह होती थी. सूत्रों की मैने तो पत्नी अभिलाषा उर्फ गुड़िया और उसके बेटे सचिन ने विवाद के चलते सुरेश को लाठी डंडे से मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सुरेश विश्वकर्मा की मौत पर पुलिस ने क्या कहा

बाबू लोहार की हत्या पर सदर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने कहा कि पति पत्नी और बेटे में घरेलू कलह थी जिसके चलते सचिन ने पिता की हत्या कर दी है. उन्होंने कहा कि पत्नी की तहरीर के आधार पर आईपीसी 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Latest News

सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय सावन में सोमवार ही नहीं, संपत शनिवार भी हैं बेहद खास ! जानिए महत्व, पूजा विधि और शनि कृपा पाने के आसान उपाय
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. जहां सावन सोमवार का विशेष महत्व...
Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

Follow Us