Fatehpur Crime News : सड़क हादसे में महिला की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
On
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक सड़क हादसे में महिला की मौत पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है.मामले की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है.
हाईलाइट्स
- सड़क हादसे में महिला की मौत का मामला..
- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका..
- बाइक सवार पति को हादसे में पूरी तरह सुरक्षित..
Fatehpur News : फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच-2 हुए एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई. हादसे में बाइक सवार महिला का पति सुरक्षित है. वहीं बाइक में भी किसी तरह कोई क्षति नहीं है. मृतका के परिजनों ने हत्या का आशंका जाहिर की है.
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी रामकुमार अपनी पत्नी रीना सिंह (30 ) को बाइक में बिठाकर रिश्तेदारी में जा रहा था. बताते हैं कि जैसे ही ये लोग थाने के समीप एनएच-2 में पहुंचे तभी संदिग्ध अवस्था में गढ्ढे में गिरकर महिला की मौत हो गई.

Related Posts
Latest News
15 Oct 2026 09:32:52
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
