Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bus Accident : फतेहपुर में सवारियों से भरी बस पलटी कई घायल.!

Fatehpur Bus Accident : फतेहपुर में सवारियों से भरी बस पलटी कई घायल.!
Fatehpur Bus Accident

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई.बस में करीब 17 लोग सवार थे.हालांकि किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है, पांच लोगों को चोटें आईं हैं,लेकिन सभी घायल खतरे से बाहर हैं.हादसा हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुआ है.

Fatehpur Accident News : यूपी के फतेहपुर में शनिवार को सवारियों से भरी बस पलट गई. गनीमत रही की हादसे में किसी की जान नहीं गई. बस में करीब 17 लोग सवार थे. पांच लोगों को चोटें आईं,हालांकि कोई गम्भीर रुप से घायल नहीं है. सभी खतरे से बाहर हैं.

जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस दिल्ली से फतेहपुर के यात्रियों को लेकर आ रही थी. दिल्ली से लौटे अधिकांश लोग फतेहपुर के लखनऊ बाईपास चौराहे में उतर गए थे.

हुसैनगंज औऱ हथगाम क्षेत्र के क़रीब 17 लोग बस में बचे थे. बस जैसे ही हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगाम हुसैनगंज मार्ग में बजरंगापुर गांव के समीप पहुँचीं तो उसकी ट्रक से टक्कर हो गई, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. स्थानीय राहगीरों ने सवारियों को दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल कर दूसरे वाहनों में बिठाया.

दर्दनाक हो जाता मंजर..

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

बस जिस तरह से पलटी थी, उसको देखकर सभी की रुह कांप गई, गनीमत रही कि बस की बॉडी ज्यादा छतिग्रस्त नहीं हुई, अन्यथा घटनास्थल का मंजर बेहद दर्दनाक हो जाता.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँचीं, क्रेन के सहारे बस को बाहर निकाला गया. 

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us