Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में उर्स से आ रही बस पलटी ! 50 यात्रियों सहित दो विदेशी भी थे सवार, कई लोग घायल

Fatehpur Accident News: फतेहपुर में उर्स से आ रही बस पलटी ! 50 यात्रियों सहित दो विदेशी भी थे सवार, कई लोग घायल
फतेहपुर में बस दुर्घटना : Image Credit Original Source

अज़मेर शरीफ़ से आ रही बस का खागा में एक्सीडेंट

Road Accident In Fatehpur: फतेहपुर में अज़मेर शरीफ़ से उर्स करके कोलकाता जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. बस में करीब 50 यात्री सवार थे जिनमें दो विदेश लोग भी शामिल हैं. हादसे में कई लोग घायल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है.

Fatehpur Bus Accident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कोलकाता (Kolkata) से अज़मेर शरीफ़ (Ajmer) गई बस उर्स करके लौट रही थी तभी बुधवार सुबह तकरीबन 11 बजे के आसपास खागा (Khaga) कोतवाली क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाइवे के गौरइया माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 यात्री सवार थे. मौके पर पहुंची ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है. अभी तक किसी के मरने की जानकारी नहीं है

50 यात्रियों में दो विदेशी भी थे शामिल, अस्पताल में भर्ती

अज़मेर शरीफ़ (Ajmer Sharif) से उर्स करके कोलकाता (Koltaka) जा रही यात्रियों से भरी बस फतेहपुर के खागा कोतवाली (Khaga) क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे के गौरइया माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. जानकारी के मुताबिक सुबह घने कोहरे की वजह से हाइवे पर खड़े ट्रक को ड्राइवर देख नहीं सका और यात्रियों को बचाने की वजह से अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 50 यात्री सवार थे जिनमें दो विदेशी लोग भी सम्मिलित हैं. घटना के बाद चारो ओर यात्रियों की चीख पुकार निकल पड़ी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हरदों सीएचसी में भर्ती कराया. जबकि कई घायलों को जिला अस्पताल भी भेजा गया. जानकारी के मुताबिक 11 यात्रियों को अधिक चोटें आईं हैं जबकि एक व्यक्ति गंभीर स्थिति में है जिसे कानपुर हैलेट भेजा गया है.

इन यात्रियों को आई हैं गंभीर चोटें 

अज़मेर से उर्स देखकर कोलकाता जा रही है बस का खागा कोतवाली क्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया. बस में लगभग 50 यात्री सवार थे जिनमें से 11 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं. सूर्या प्रवीन (21) मुन्नी बीबी (70) मुर्तजा (36) तमन्ना (35) कमाल हटी (44) शमशुन निशा (44) तारा खातून (40) तबस्सुम निशा (35) मो यूनुस (40) मो इकबाल (60) रूकसाना (40) नूरजहां बेगम (60) को गंभीर चोटें आईं हैं चोट आयी है.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

खागा पुलिस ने क्या बताया (Kahga Police)?

गौरइया माता मंदिर के पास हुए हादसे को लेकर खागा कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अज़मेर से कोलकाता यात्रियों से भरी बस जा रही थी जिसका एक्सीडेंट हुआ है जिनमे घायल यात्रियों को हरदों सीएचसी में भर्ती किया गया है और कुछ यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले को देखते हुए घटना पर आवाश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us