Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Accident News : फतेहपुर में 33 लोगों की हादसों में मौत

Fatehpur Accident News : फतेहपुर में 33 लोगों की हादसों में मौत
फतेहपुर पोस्टमार्टम हाउस

यूपी के फतेहपुर में पिछले 7 दिनों के भीतर 33 शवों का पोस्टमार्टम हुआ है. एक हफ़्ते में इतनी बड़ी संख्या में हादसों में हुई मौतें चिंताजनक हैं.

Fatehpur News : यूपी के फतेहपुर ज़िले में पिछले एक हफ़्ते के भीतर हादसों में 33 लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़ा डराने वाला है. इन मौतों में दो दर्जन से अधिक मौतें सड़क हादसों की है.शेष आत्महत्या औऱ हत्या के मामले हैं.

जिला अस्पताल के रिकार्ड मुताबिक 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक कुल 33 शवों के पोस्टमार्टम हुए हैं. इनमें से अधिकांश मरने वाले सड़क हादसों का शिकार हुए हैं. अकेले 21 फ़रवरी को कुल 7 शवों का पोस्टमार्टम हुआ है. 

तेज़ रफ़्तार बन रही मौतों की वजह..

जिला प्रशासन द्वारा यातायात नियमों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन लोग जान के प्रति लापरवाह बने हुए हैं. सबसे ज्यादा हादसों का शिकार बाइकें हो रही हैं. बड़ी संख्या में 18 साल के कम उम्र के किशोर सड़कों पर तेज़ रफ़्तार बाइक चलाते हुए देखे जा सकते हैं. बिना हेलमेट बाइक चलाना भी मौतों का बड़ा कारण है. 

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

चेकिंग के नाम पर होती वसूली..

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

शहर के चौराहों पर पुलिस द्वारा लगाई जाने वाली वाहन चेकिंग हमेशा से सवालों के घेरे में रही है. यहाँ चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा अवैध वसूली का चलन आम है. नियम विरुद्ध पकड़े जाने पर कुछ रुपयों की रिश्वत देकर लोगों के वाहन चालान औऱ सीज की कार्यवाही से बच जाते हैं. जिसके चलते लोगों के भीतर चेकिंग का ख़ौफ़ ही नहीं बन पा रहा है. 

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

क्या है नियम उल्लंघन पर जुर्माने की राशि? (Traffic Rules and Fines)

  • बिना आरसी- 5,000 रुपये का जुर्माना

  • बिना परमिट- 10000 रुपये का जुर्माना

  • बिना हेलमेट- 1000 रुपये का जुर्माना

  • बिना सीट बेल्ट- 1000 रुपये का जुर्माना

  • बाइक पर तीन सवारी- 1000 रुपये का जुर्माना

  • मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर- 1000 रुपये का जुर्माना

  • गलत पार्किंग- 500 रुपये का जुर्माना

  • बिना इंश्योरेंस- 2000 रुपये का जुर्माना

  • कागज नहीं दिखाने पर- 500 रुपये का जुर्माना

  • मॉडिफाइड वाहन पर- 5,000 रुपये का जुर्माना

  • लगातार हार्न बजाने पर- 1000 रुपये का जुर्माना

  • अयोग्य व्यक्ति के वाहन चलाने पर- 5000 रुपये का जुर्माना

  • प्रेशर हार्न पर- 10000 रुपये का जुर्माना

  • नाबालिग के गाड़ी चलाने पर- 1000 रुपये का जुर्माना

  • इमरजेंसी वाहनों का रास्ता रोकने पर- 10000 रुपये का जुर्मान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us