Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में ऐसे उड़ी बाइक महिला के किचन में घुसी ! युवक की मौत, मां-बेटे घायल

Fatehpur News: फतेहपुर में ऐसे उड़ी बाइक महिला के किचन में घुसी ! युवक की मौत, मां-बेटे घायल
फतेहपुर में बाइक सवार घुसे महिला के घर में एक की मौत कई घायल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में तेज रफ्तार और नशे की हालत में बाइक चला रहे युवकों का संतुलन बिगड़ गया. बाइक घर के किचन में घुस गई, जिससे युवक की मौत हो गई, जबकि खाना बना रही महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर एक घर के किचन में जा घुसी. दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि खाना बना रही महिला और उसके बेटे व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

नशे में धुत बाइक सवारों ने खोया नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, कुल्ली गांव निवासी मुकेश यादव का 38 वर्षीय बेटा सोनू यादव अपने दोस्तों अतिराज सोनकर और अमन सोनकर के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से खखरेरू कस्बा गया था.

बताया जा रहा है कि लौटते समय तीनों युवक नशे की हालत में थे और बाइक काफी तेज रफ्तार में चला रहे थे. शिवपुरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मुन्ना के घर में जा घुसी.

खाना बनाते समय हादसे की चपेट में आई महिला और बच्चे

हादसे के समय मुन्ना की पत्नी सविता देवी घर के बाहर छप्पर के नीचे चूल्हे पर खाना बना रही थीं. तेज गति से आई बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं. वहीं पास में मौजूद उनका बेटा और बेटी भी घायल हो गए. घटना के बाद घर और गांव में अफरा-तफरी मच गई. बाइक चालक सोनू यादव की मौत हो गई जबकि मानूपुर निवासी उसके दोस्तों को हल्की चोटें आईं हैं.

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की विधिक कार्रवाई

सूचना मिलने पर खखरेरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी खखरेरू भिजवाया गया. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष बीएल प्रसाद ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us