Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Chitrakoot Fatehpur Accident : रेलवे में काम करने वाले फतेहपुर के मजदूरों की चित्रकूट सड़क हादसे में मौत परिवारों में मातम

Chitrakoot Fatehpur Accident : रेलवे में काम करने वाले फतेहपुर के मजदूरों की चित्रकूट सड़क हादसे में मौत परिवारों में मातम
मृतक गोविंद के घर में बैठी महिलाएं

सोमवार की शाम चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में फतेहपुर के रहने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई,एक घायल है, हादसे में कुल आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे. Chitrakoot Road Accident Badgar Thana

Chitrakoot Fatehpur Road Accident : सोमवार की शाम चित्रकूट के बड़गर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हुए दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी के फतेहपुर निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई. एक घायल है.जानकारी के अनुसार फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी गांव के रहने वाला गोविंद (25) पुत्र छोटेलाल पिछले 6 सालों से रेलवे में ठेके पर मजदूरी का काम करता है. उसके साथ फतेहपुर के कई अन्य लोग भी काम करते थे, पिता छोटेलाल पिछले 20 सालों से काम करता है. छोटेलाल अभी हाल ही में दो दिन पहले रिश्तेदारी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिचकी लौट आया था.

सोमवार शाम गोविंद, सुनील कुमार पुत्र शिवलाल निवासी रमवा फतेहपुर, अर्जुन पुत्र श्रीनंदे निवासी डभौरा एमपी, राधेलाल पुत्र रामकुमार निवासी रमवा फतेहपुर, नोखेलाल पुत्र छेदीलाल निवासी कमलापुर प्रयागराज, कमेलश पुत्र रामबहादुर निवासी लाल गोपालगंज प्रयागराज, आशीष पटेल पुत्र अजीत पटेल निवासी लाल गोपालगंज प्रयागराज, छोटकऊ पुत्र विजय निवासी डभौरा चित्रकूट सीमा से सटे एमपी के रीवा जनपद के डभौरा स्टेशन से रेलवे का सामान लादकर ट्रैक्टर-ट्राली से प्रयागराज के जसरा जा रहे थे. Fatehpur Labours Chitrakoot Road Accident 

अरवारी मोड़ के पास कर्वी की तरफ से पहुंचे तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी. जिससे ट्राली समेत ट्रैक्टर हाईवे किनारे खाईं में पलट गया. इसके साथ ही टैंकर के भी पलटने से ट्राली उसके नीचे दब गई. जिसमें रमवा निवासी सुनील औऱ मिचकी निवासी गोविंद की मौत हो गई है.

गांव में पसरा मातम..

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

हादसे की ख़बर से मिचकी गांव में मातम पसर गया है, मृतक के दरवाजे पर लोगों का जमावड़ा है,परिजनों की चीख पुकार सन्नाटा चीरती है.शवों के इंतजार में घर की महिलाएं दरवाजे पर जमा हैं. मंगलवार रात तक पोस्टमार्टम के बाद शवों के पहुँचने की उम्मीद है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

अगले महीने होनी थी शादी..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

हादसे में जान गंवाने वाले गोविंद की शादी अगले महीने होनी थी, घर पर धीरे धीरे शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी थी. लेकिन हादसे की ख़बर से पूरा परिवार टूट गया है. वहीं रमवा निवासी मृतक सुनील की शादी हुए अभी साल भर ही बीते थे. दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us