
UP:फतेहपुर में अगले कुछ दिनों ऐसा रहेगा मौसम..किसान हो जाएं सावधान..!
On
मौसम विभाग की तरफ़ से अगले कुछ दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
फतेहपुर:इस साल जनपद में कई बार हो चुकी बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलें काफ़ी बर्बाद हुईं हैं।जिससे किसानों को भारी नुकसान हो चुका है।एक बार फ़िर से मौसम विभाग की तरफ़ से चेतावनी जारी की गई है।

जनपद के थरियांव में स्थित कृषि मौसम विज्ञान केंद्र में तैनात कृषि मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 4 से 7 मई के मध्य गरज चमक तथा ओले गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।जिसके चलते उन्होंने ज़िले के सभी किसान भाईयों को सलाह दी है कि सब्जी वाली फसलों में जलनिकास का प्रबंध कर ले तथा अन्य कृषि कार्य मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्दी से समाप्त कर ले।



Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
