Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:योगी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर..लेक़िन संशय बरकरार..!

फतेहपुर:योगी के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर..लेक़िन संशय बरकरार..!

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन फ़तेहपुर में होने वाला है जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

फ़तेहपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आने वाले हैं मौका है मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास का बताया जा रहा है सत्ताईस फरवरी को उनका दौरा प्रस्तावित है।जिसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है।माना जा रहा मार्च के प्रथम सप्ताह तक लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है और पहले से प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास अभी तक नहीं हुआ जिसको लेकर आननफानन में मुख्यमंत्री का प्रोग्राम बनाया गया है।

ज़मीन को लेकर फंस चुका है पेंच...

केन्द्र सरकार द्वारा जनपद में मेडिकल कालेज के निर्माण की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर की दूरी पर चितौरा स्थित उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव स्पीनिंग मिल लि.फतेहपुर की 19.46 एकड़़ जमीन का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन इस पर केन्द्र ने आपत्ति लगा दी थी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का तर्क था कि जमीन मेडिकल कालेज के नाम ही होनी चाहिए। मामला सूबे की सरकार और बाद में कैबिनेट की बैठक में पहुंचा था। कैबिनेट ने मुहर लगाते हुए 47 करोड 28 लाख 78 हजार में उक्त जमीन को मेडिकल कालेज के नाम हस्तानांतरित कराने का आदेश दिया था। तत्कालीन एडीएम जेपी गुप्ता की मौजूदगी में कताई मिल के महा प्रबंधक वीके मिश्र ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश की ओर से राजकीय मेडिकल कालेज कानपुर के प्राचार्य डा.नवनीत कुमार को जमीन की लिखापढ़ी की थी।

जिले को मिल सकती है नई सौग़ात..?

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री के दौरे से लोगों के बीच ये कयास लगाए जा रहें हैं पिछड़ा जिला होने के नाते जिले को सा यद कोई सौगात योगी आदित्यनाथ के माध्यम से दी जाए।

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us