Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही नगर पालिका.अधूरे पड़े नाले..पहली ही बारिश में जलमग्न हो गया शहर!

फतेहपुर:कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही नगर पालिका.अधूरे पड़े नाले..पहली ही बारिश में जलमग्न हो गया शहर!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बरसात होते ही शहर की स्थित बद से बदतर हो गई है..अधूरे पड़े नालों की वजह से पूरे शहर की मुख्य सड़कों पर पानी ही पानी जमा हो गया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:वर्षों से जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए यह बारिश भी हर साल की तरह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते बारिश शुरू होने के साथ ही शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। आलम यह है कि रविवार को शहर में हुई हल्की बारिश के बाद ही लगभग सारे शहर में पानी ही पानी सड़को में जमा होगा जिसके चलते शहरवासियों के साथ साथ राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अधूरे पड़े नाले..कच्छप गति से हो रहा काम!

शहर में अमृत योजना के तहत पक्के नाले का निर्माण नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है जो कि पिछले एक बरस से चल रहा है लेक़िन नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी भी आधे से ज्यादा नाले निर्माण का कार्य बाकी है।

ये भी पढ़े -फतेहपुर:पहली बारिश ही बनी जानलेवा..आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत दो झुलसे!

Read More: Fatehpur News: सरकंडी प्रकरण में प्रधानपति संतोष द्विवेदी सहित 43 लोगों पर मुकदमा ! थाना प्रभारी पर गिरी गाज, हुए सस्पेंड

तत्कालीन जिला अधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह द्वारा जलनिकासी और जाम की समस्या को देखते हुए ही अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज गति से चलाकर पूरे शहर में नाले निर्माण के काम को गति दी थी।लेक़िन लोकसभा चुनावो से पहले आञ्जनेय कुमार का गैर जनपद तबादला हो जाने से नाले के निर्माण में ब्रेक लग गया।

Read More: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड और घना कोहरा, कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी

अतिक्रमण अभियान में खाली कराई गई जगहों पर पुनः शुरू हो गया निर्माण!

Read More: Fatehpur News: सरकंडी में जांच के दौरान बवाल ! प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं में चलीं लाठियां, जान बचाकर भागी टीम

शहर में बड़े पैमाने पर चलाए गया अतिक्रमण अभियान तत्कालीन डीएम आञ्जनेय कुमार के तबादले के बाद पूर्ण रूप से रुक गया।इतना ही लोगों ने अतिक्रमण अभियान के दौरान जिला प्रशासन द्वारा खाली कराई गई जमीनों पर लोगों ने पुनः कब्जा कर निर्माण कर लिया है।इतना ही नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे नाले को भी कई जगहों
पर मोड़ दिया गया है।

जिला अस्पताल के अंदर तक घुसा पानी..

रविवार को शहर में हुई जरा सी तेज बारिश ने नगर पालिका के बदइंतजामी की पोल खोल दी।शहर में जगह जगह जलभराव हो गया इतना ही नहीं शहर के करीब करीब सभी मुख्य मार्ग बुरी तरह पानी मे डूब गए।
जिला अस्पताल के सामने वाली रोड में भी भयंकर जलभराव हो गया और पानी जिला अस्पताल के अंदर तक जा घुसा।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: होली के रंग और फांग की धुन से सराबोर हुआ फतेहपुर का मिर्जापुर भिटारी Fatehpur News: होली के रंग और फांग की धुन से सराबोर हुआ फतेहपुर का मिर्जापुर भिटारी
फतेहपुर जिले के मिर्जापुर भिटारी गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में रंग, गुलाल और फाग गीतों की शानदार झलक...
महिला दिवस पर जानिए बेटियों का कानूनी अधिकार: पिता की संपत्ति में कितना होता है बेटी का हिस्सा, क्या कहता है कानून
क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? पाकिस्तान में 335 रुपये लीटर पहुंचा पेट्रोल, LPG महंगी होने पर बढ़ी चिंता
आज का राशिफल 08 मार्च 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए सभी राशियों का हाल, किस राशि के जातकों को रहना है सावधान
Shiksha Mitra News: पिता नहीं रहे, लेकिन अकेला नहीं है परिवार, शिक्षामित्र की बेटी की शादी के लिए साथियों ने बढ़ाया हाथ
T20 World Cup Final: इतिहास की दहलीज पर भारत, अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगी निर्णायक टक्कर, पूरे देश में उत्साह
फतेहपुर की बेटी रंजना सिंह ने UPSC में रचा इतिहास, बाबा का सपना पूरा कर बनीं अफसर बिटिया, जानिए सफलता का गुरु मंत्र

Follow Us