Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:जनता की सेवा करने के जज्बे ने बना दिया IPS-एसपी प्रशांत वर्मा।

फ़तेहपुर:जनता की सेवा करने के जज्बे ने बना दिया IPS-एसपी प्रशांत वर्मा।
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर के नवागत पुलिस कप्तान ने शुक्रवार देर रात ज़िले में पहुंच एसपी के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया..युगान्तर प्रवाह पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए क्या कुछ कहा प्रशान्त वर्मा ने जाने इस रिपोर्ट में...

फतेहपुर:ज़िले के पुलिस कप्तान के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी प्रशान्त वर्मा ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कप्तान के तौर पर अपनी प्राथमिकताएं बताई।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:सिमौर हत्याकांड-पत्नी हत्यारे को भीड़ द्वारा दी गई दर्दनाक मौत का वायरल हुआ वीडियो डीजीपी ने लिया संज्ञान..पांच गिरफ्तार.!

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए प्रशान्त ने बताया कि पुलिस कप्तान के तौर पर उनका यह पहला जनपद है इसके पहले वह आगरा में एसपी सिटी के पद पर तैनात रहे हैं।उन्होंने बताया कि 2014 में भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने मेरठ,आगरा सहित कई जनपदों में अपर पुलिस अधीक्षक के तौर पर काम किया है।

ये भी पढ़े-कमलेश तिवारी हत्याकांड:हत्यारों को पिस्टल मुहैया कराने वाला फतेहपुर का..गिरफ्तार.!

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

ज़िले के कप्तान के तौर पर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि जनपद में पुलिस और आम नागरिकों के बीच संवाद सुलभ हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा।साथ ही अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं का जल्द से जल्द अनावरण हो इसके लिए पुलिस प्रयास करेगी।नवागत पुलिस कप्तान ने इस बात पर जोर दिया कि पुलिस की मौजूदगी हर जगह पर हो जिससे आम नागरिकों को राहत मिले साथ ही अपराधियों के दिल मे पुलिस का खौफ़ भी बराबर बना रहे।प्रशान्त ने यह भी बताया कि पुलिस की पैदल गस्त भी बढ़ाई जाएगी जिससे अपराध में कमी लाई जा सके।

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

कैसे जगा आईपीएस बनने का सपना..

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

फतेहपुर के नवागत पुलिस कप्तान प्रशान्त वर्मा का जन्म 1989 में पड़ोसी जनपद उन्नाव में हुआ था।आज युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान प्रशान्त ने बताया कि उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद साफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर अपने कैरियर की शुरुआत की थी।इसके बाद कुछ सालों तक अलग अलग कई सरकारी पदों पर नौकरी की।आईपीएस बनने के सवाल पर प्रशान्त वर्मा ने बताया कि उनके अंदर समाज की सेवा करने की भावना जागृत होने लगी थी।इसके बाद ही उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बनाया और फ़िर 2014 में आईपीएस अफ़सर के तौर पर सफलता मिली।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us