Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:लोकतंत्र को बचाने के लिए नोटा का हो बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार-'त्यागी'.!

फतेहपुर:लोकतंत्र को बचाने के लिए नोटा का हो बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार-'त्यागी'.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

नोटा का प्रचार कर लोगों को जागरुक करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी से इसके प्रचार प्रसार की अनुमित मांगी है..पढ़े युगान्तर प्रवाह से बातचीत के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ने क्या कहा.?

फ़तेहपुर: भारत में लोकतंत्र का महापर्व भले ही बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा हो पर इसी लोकतंत्र में एक तबका ऐसा भी है जो सभी राजनीतिक पार्टियों में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार से दुःखी और हताश है और वह इस चुनावी प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर बदलाव की मांग कर रहा है।

यूपी के फतेहपुर ज़िले के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता रामकृपाल त्यागी पिछले चुनाव से लगातार अपने क्षेत्र में नोटा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी(डीएम) फतेहपुर से नोटा के प्रचार प्रसार के लिए अनुमति मांगी है। 

पिछले ढाई वर्षों से नोटा के लिए लड़ाई लड़ रहें हैं त्यागी...

युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत करते हुए राम कृपाल त्यागी ने कहा कि वो पिछले ढाई वर्षों से नोटा के लिए पत्राचार कर रहें हैं लेकिन चुनाव आयोग के द्वारा इसका व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार नहीं किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार चुनाव आयोग को नोटा का प्रचार करना जरूरी है।फिर भी इसको दरकिनार किया जाता है। त्यागी ने कहा कि उन्होंने यूपी के पचहत्तर जिले के निर्वाचन अधिकारी से आरटीआई के माध्यम से यह जानकारी भी मांगी की मतदाता जागरूकता में आप किन-किन बिंदुओं का जिक्र करते हो तो किसी ने भी जवाब में नोटा का ज़िक्र नहीं किया।

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

राजनैतिक पार्टियों के दबाव के कारण नहीं किया जा रहा है नोटा का प्रचार...

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

रामकृपाल ने कहा कि भारत के लोकतंत्र के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ राजनैतिक दल गुटबंदी करके नहीं चाहते कि नोटा का प्रचार किया जाए इसलिए ये चुनाव आयोग पर दवाब बनाए हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि राजनैतिक पार्टियों को प्रचार प्रसार के पांच वर्षों का समय दिया जाता है और जो व्यक्ति निर्दलीय है उसे सिर्फ 14 दिन का समय। उन्होंने कहा हमारे देश का मतदाता जागरूक है लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं है।नोटा का माध्यम से लोगों के पास विकल्प होगा और आने वाले समय में समाज मे इसका प्रभाव पड़ेगा।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us