Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के सवाल पर भुवनेश कुमार ने दिया ये जवाब.!

फतेहपुर:जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के सवाल पर भुवनेश कुमार ने दिया ये जवाब.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव व फतेहपुर के नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार शुक्रवार को ज़िले में पहुंच जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया..युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए क्या कुछ कहा पढ़े इस रिपोर्ट में...

फतेहपुर:दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जनपद पहुंचे ज़िले के नोडल अधिकारी व उत्तर प्रदेश सरकार में सचिव भुवनेश कुमार जिला अस्पताल(district hospital) पहुंचे।नोडल अधिकारी के जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों व कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।भुवनेश कुमार ने अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत कर अस्पताल के हालातों का जायज़ा लिया।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:मंत्री जी.!.जिला अस्पताल में हर मर्ज की दवा है पैरासिटामाल.!

उन्होंने अस्पताल में दवा की उपलब्धता भी देखी।जो दवाएं अस्पताल में मौजूद नहीं थी उसके लिए डॉक्टरों से समय रहते डिमांड भेजने के निर्देश दिए।नोडल अधिकारी के दौरे की खबर लगते ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कर लिया गया था।बाहर से दवा व जांच न लिखने की डॉक्टरों को सख्त हिदायत दी।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया नकली पुलिस का गैंग..वर्दी पहन होती थी ट्रकों से वसूली..!

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

निरीक्षण के दौरान युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए नोडल अधिकारी भुवनेश कुमार ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाएं लगभग दुरुस्त मिली हैं।दवा की उपलब्धता के बारे में भी डॉक्टरों को समय से डिमांड भेजने का निर्देश दिया गया है।निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर सभी डॉक्टर व स्टाफ़ उपस्थित रहे।अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के सवाल पर कहा कि यहाँ से ईमेल के जरिए फाइल भेज दी जाती है।डॉक्टरों की कमी है लेकिन सरकार स्वास्थ्य को लेकर बेहतर सुविधाएं दे रही हैं।नोडल अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में क़रीब 10 करोड़ कीमत की सीटी स्कैन मशीन सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजीव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी तमीम अंसारिया, सीएमओ उमाकांत पांडेय सीएमएस महिला रेखा रानी सहित सभी डॉक्टर मौजूद रहे।

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us