Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फ़तेहपुर की सीवर लाइन से लेकर महाकाल ट्रेन की कौन सी बात कह गए अखिलेश यादव.?

UP:फ़तेहपुर की सीवर लाइन से लेकर महाकाल ट्रेन की कौन सी बात कह गए अखिलेश यादव.?
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

यूपी के फतेहपुर ज़िले में सोमवार को पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फतेहपुर पहुंचे।यहां वह फतेहपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा के बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में पहुंचे थे।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में तीन शातिर महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. इस तरह देतीं थीं घटना को अंजाम..!

इस दौरान सपा प्रमुख ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकारों को ऐसे काम करने चाहिए जिससे लोग उनके कार्यकाल को याद करें।उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने एम्बुलेंस, डायल 100 सहित कई जनहितकारी सुविधाएं की थीं।साथ ही अखिलेश यादव ने प्रदेश में गौवंश की दुर्दशा के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।उन्होंने कहा कि गाय माता सड़को पर घूम रही हैं।पूरे प्रदेश में अन्ना सांड लोगों को मार रहें हैं।इस बात की चिंता सरकार को नहीं है।

ये भी पढ़े-UP Board Exam 2020:अंतिम दिनों में ऐसे करें फ़टाफ़ट तैयारी..पा सकतें हैं अच्छे अंक..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर में सीवर लाइन न बन पाने के लिए भाजपा सरकार को आड़े हांथो लिया।उन्होंने कहा कि सरकार को पूरे तीन साल होने को आये हैं।लेक़िन ज़िले की जनता से वायदा किए जाने के बावजूद अब सरकार सीवर लाइन नहीं बनवा पाई है।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार को बुलेट ट्रेन का नाम महाकाल के नाम पर रखना चाहिए।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा भगवान राम को माता सीता के साथ नहीं जोड़ना चाहती है।

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर भी अखिलेश ने तंज करते हुए कहा कि यह सरकार शुरू से केवल लोगों को झाड़ू पकड़ा रही थी।इसी लिए दिल्ली की जनता ने भी इनको झाड़ू पकड़ा दी है।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us