Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दुकानों के खुलने के सम्बन्ध में शनिवार को जारी हुआ संशोधित आदेश..विरोध में थे व्यापारी..!

फतेहपुर:दुकानों के खुलने के सम्बन्ध में शनिवार को जारी हुआ संशोधित आदेश..विरोध में थे व्यापारी..!
फतेहपुर:पूर्व में जारी हुए आदेश के बाद विरोध करते हुए व्यापारी।फ़ोटो फ़ाइल

बीते 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने व्यापारी संगठनों के नेताओं के साथ बैठक कर दुकानों के खुलने के सम्बंध में जो आदेश दिया था..उसको शनिवार को संशोधित कर दिया गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:आखिरकार व्यापारियों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने पूर्व में जारी किए गए अपने आदेश को संशोधित कर दिया है।अब व्यापारी अपने प्रतिष्ठान हफ़्ते में पाँच दिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोल सकते हैं।

ये भी पढें-फतेहपुर:दुकानों को खोलने के सम्बन्ध में आई नई गाइडलाइन..अब ऐसे खुलेंगी दुकानें..!

शासन द्वारा सप्ताह के अंत में (शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे)  तक लागू प्रतिबंध ही जनपद में लागू रहेंगे।साप्ताहिक बंदी को भी शनिवार और रविवार के दिन ही समाहित कर दिया गया है।साथ ही सभी तरह के धार्मिक स्थल भी प्रतिबंधित दिनों को छोड़कर शेष दिनों में शासन की गाइडलाइन के अनुसार खोले जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:एक की मौत के बाद जागा प्रशासन..शुरू हुई सील की कार्यवाही..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

उल्लेखनीय है कि बीते 16 जुलाई को जिला प्रशासन ने जनपद में बढ़ते कोरोना के मामलों के दृष्टिगत व्यापारी संगठनों के नेताओ के साथ बैठक कर शासन से लगे प्रतिबंधों के साथ साथ जिला स्तर पर दुकानों को खोलने के सम्बन्ध में आदेश जारी किया था।इस आदेश में नियम कुछ ऐसे बनाए गए थे कि जिससे व्यापारी सप्ताह में दो दिन ही दुकानें खोल सकते थे।आदेश जारी होने के बाद अधिकांश व्यापारियों ने इसका विरोध किया।और अपने संगठन के नेताओं के ऊपर भी कई तरह के आरोप लगाए थे।

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us