Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:मृतक साथी के घर पहुँच जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने किया ये नेक काम..हो रही है चर्चा.!

फ़तेहपुर:मृतक साथी के घर पहुँच जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने किया ये नेक काम..हो रही है चर्चा.!
फतेहपुर:सहयोग राशि देते सुशील तिवारी।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने बुधवार को अपने एक मृतक साथी के घर पहुँचे.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार जीना इसी का नाम है।' गीतकार शैलेंद्र द्वारा लिखे गए इस गीत की पंक्तियों को चरितार्थ किया है उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने, बुधवार को वह अपने कुछ शिक्षा मित्र साथियों के संग धाता ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में कार्यरत रहे मृतक साथी दीपक कुमार मिश्र के घर पहुँच उनके परिवारिक जनों से मुलाकात की।Fatehpur shiksha mitra news

दीपक की गम्भीर बीमारी के चलते असमय हुई मृत्यु से परिवार के ऊपर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।जिसको ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने व उनके कुछ साथियों ने मिलकर परिवार के सहयोग हेतु सहयोग राशि के रूप में 35056रु0 व दिवाली का सामान, कपड़े मिठाई आदि प्रदान कर संकट से गुज़र रहे परिवार का इस दिवाली में घर रोशन करने में यथा सम्भव सहयोग किया।उनके द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की शिक्षा विभाग में खूब चर्चा हो रही है।Fatehpur sushil tiwari

इस मौके पर धाता ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष विनीत सिंह, ब्लॉक संरक्षक धाता ज्ञानेंद्र मिश्र ने आदि ने कहा कि पारिवारिक जनों का समय समय पर यथोचित सहयोग संगठन द्वारा किया जाएगा। साथ मे मृतक साथी के परिवार का प्रशासनिक सहयोग भी करवाया जाएगा।
इनके अलावा सुनील मिश्रा(जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मीनू सिंह (जिला कोषाध्यक्ष), धर्मवीर सिंह (प्रभारी तेलियानी), अनिल कुमार श्रीवास्तव(अध्यक्ष ऐरायां), शैलेन्द्र वर्मा(जिला उपाध्यक्ष), मनोज गुप्ता(जिला मीडिया प्रचारक), अविनाश त्रिपाठी, जयनारायण सिंह आदि शिक्षा मित्र भी मौजूद रहे।

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us