Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:दुकानों को खोलने के सम्बन्ध में आई नई गाइडलाइन..अब ऐसे खुलेंगी दुकानें..!

फतेहपुर:दुकानों को खोलने के सम्बन्ध में आई नई गाइडलाइन..अब ऐसे खुलेंगी दुकानें..!
फतेहपुर:व्यापारियों संग बैठक करते हुए डीएम, एसपी व अन्य।

फतेहपुर में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने दुकानों को खोलने के लिए डीएम ने गुरुवार को नई गाइडलाइन जारी की है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..

फतेहपुर:ज़िले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर आम जन में दहशत फ़ैली है तो वहीं जिला प्रशासन के भी हाँथ पैर फूल गए हैं।संक्रमण का फ़ैलाव रुक जाए इसके लिए प्रशासन ने नए सिरे से सोचना शुरू कर दिया है।गुरुवार को डीएम और एसपी की अध्यक्षता में व्यापारियों संग बाजारों और दुकानों को खोलने के सम्बंध में बैठक हुई।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में कसता जा रहा है संक्रमण का शिंकज़ा..स्वास्थ्य कर्मी सहित चार नए पाज़िटिव..!

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सप्ताह में 04 दिन ही दुकाने खुलेंगी।हालांकि इसमें ये कहा गया है कि सोमवार, बुधवार को अपने दुकान के सड़क से खड़े होने के अनुरूप बांये हाथ की दिशा उत्तर-पूरब की सभी दुकाने एवं मंगलवार-शुक्रवार को दांयी ओर की दिशा पश्चिम-दक्षिण की सभी दुकाने खुलेंगी।साथ ही दुकानों के खुलने का समय प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है।कुल मिलाकर देखें तो अब दुकानें सप्ताह में दो दिन ही खुल पाएंगी।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:बिजली विभाग में कोरोना पाज़िटिव आने के बाद मचा हड़कम्प..40 कर्मियों के लिए गए सैम्पल..!

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

साप्ताहिक लेखा बन्दी के दिन समस्त दुकानें पूर्णतया बन्द रहेगी,इसके अलावा शासन से निर्धारित  शनिवार और रविवार को पूर्णतया लॉकडाउन जनपद में कड़ाई से पालन होगा।

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

जिलाधिकारी ने समस्त व्यापारियों से कहा कि कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए लॉकडाउन व साप्ताहिक लेखा बन्दी का अनुपालन किया जाय एवं दो गज की दूरी बनाये रखे और मास्क का प्रयोग करें।उन्होंने कहा कि आवश्यक हो तभी घरों से निकले अन्यथा घरों में रहे।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद झा, क्षेत्राधिकारी नगर कपिल देव मिश्र सहित जिले के व्यापारी संगठनों के नेता मौजूद रहे।

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us