Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:इस सावन भक्तों को दर्शन नहीं दे पाएंगे भगवान भोले..बन्द कर दिया गया ज़िले का यह प्रसिद्ध सिद्धपीठ..!

फतेहपुर:इस सावन भक्तों को दर्शन नहीं दे पाएंगे भगवान भोले..बन्द कर दिया गया ज़िले का यह प्रसिद्ध सिद्धपीठ..!

ज़िले में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए प्रशासन के हाँथ पैर फूल गए हैं!ज़िले के एक प्रसिद्ध सिद्धपीठ को सावन शुरू होने से पहले ही बन्द कर दिया गया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।शहर में भी अब संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है।बुधवार को शहर के दक्षिणी गौतम नगर इलाक़े में एक ही परिवार के दस लोगों की रिपोर्ट पाज़िटिव आई।इन्ही 10 पाजीटिव में एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई है!बुधवार को ही बहुआ ब्लाक के कृष्णा नगर में भी एक पाज़िटिव मिला है।जिसके चलते प्रशासन के निर्देश पर बहुआ ब्लाक के कीर्तिखेड़ा के नज़दीक स्थित ज़िले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ थवईश्वर धाम को गुरुवार से ही बन्द कर दिया गया।मंदिर के कपाट बंद कर मंदिर प्रशासन ने गेट पर ताला जड़ दिया है।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर मंदिर को बन्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में संक्रमित भतीज़े के सम्पर्क में आए चाचा की मौत..दहशत में शहरी..!

सोमवार से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है।ज़िले में पाँच सिद्धपीठ हैं।जिनमें शहर में स्थित ताम्बेश्वर, गाजीपुर अशोथर मार्ग स्थित जागेश्वर, बहुआ ब्लाक स्थित थवईश्वर, पुरानी बिंदकी में ज्वाला देवी मंदिर के समीप जंगल में स्थिति डूडेश्वर मंदिर, मझिलगांव स्थित महाकुंडेश्वर धाम शामिल है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में एक साथ 14 नए पाज़िटिव.एक ही परिवार में दस..!

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

वैसे तो इन शिवालयों में साल भर भक्तों के आने जाने का सिलसिला चलता रहता है।लेकिन सावन महीने में यहाँ अपार भीड़ होती है।मौजूदा वक़्त में फैली वैश्विक महामारी कोरोना को देखते मंदिरों को पिछले कुछ महीनों से बन्द रखा गया था।लेकिन अनलॉक-1 के बाद मंदिरों को शर्तो के साथ खोल दिया गया था।लेकिन कंटेन्मेंट जोन में मंदिर पहले की तरह ही बन्द थे।

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

ये भी पढ़े-फतेहपुर:एसपी ने फ़िर चलाई तबादला एक्सप्रेस कई थानेदार बदले..बिंदकी कोतवाल लाइन हाज़िर..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पिछले दिनों जिला प्रशासन ने सावन के मद्देनजर ज़िले के प्रमुख शिवालयों के पुजारियों और महंतों के साथ बैठक कर मंदिरों में कोरोना को देखते भीड़ न लगने पाए इसके लिए रणनीति बनाई थी।लेकिन जिस तरह थवईश्वर धाम को गुरुवार से ही बन्द कर दिया गया है।उसके चलते इन सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि प्रशासन अन्य प्रसिद्ध शिवालयों को भी सावन में पूरी तरह से बन्द करने का आदेश जारी कर सकता है।

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us